Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बजट घोषणाओं के समयबद्धता से क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

    2 days ago

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश

    जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

     

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती पूनम, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं वासुदेव मालावत की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की कियान्विति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में महिला एवं बाल विभाग से सम्बन्धित 11 बजट घोषणाओं का समयबद्धता से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिनमें से एक बजट घोषणा का क्रियान्यवयन हो गया है जबकि बाकि 10 बजट घोषणाओं को भी समय पर पूरा किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने इसके साथ ही संकल्प पत्र पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। 

     

     

    समीक्षा बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन ज्यादा बेहतर ढंग से कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को बेहतर मिल सकती है। इसके साथ ही वहां आने वाली गर्भवति एवं धात्री महिलाओं, किशोरी बालिकाओं को भी बेहतर सेवाएं मिल सकती हैं।

     

    उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के साथ बेहतर समन्वय कर शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधियों का सघनता से संचालन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को राजकीय विद्यालय भवनों में संचालित करवाने हेतु कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किराए के भवनों में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों को बेहतर सुविधायुक्त किराए के भवनों में संचालित करवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

     

    आंनबाड़ी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे विद्युत,पेय जल और क्रियाशील शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चत किया जाए और इस हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाए इस हेतु भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंन प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनबाडी केन्द्रों को नंदघर में विकसित किये जाने तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष में तय लक्ष्यों के समय पर पूरा किया जाए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    युवा महोत्सव कस्तूरी 2026 का होगा शुभारंभ
    Next Article
    ओपन यूनिवर्सिटी आज महिलाओं के लिए बना शिक्षा का कारगर माध्यम

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment