Language Settings

‘पारो’ फिल्म में उजागर हुई दुल्हन खरीद-फरोख्त की भयावह हकीकत

1 day ago

22

0

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हुई फिल्म, तृप्ति भोइर ने साढ़े चार साल के शोध के बाद पर्दे पर लाई महिलाओं के शोषण की अनसुनी कहानियां
गोवा। महिलाओं की खरीद-फरोख्त और दुल्हन के रूप में उनकी तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक अपराध को उजागर करने वाली फिल्म ‘पारो : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी’ ने 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा खंड में महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है। फिल्म के माध्यम से अभिनेत्री, निर्माता और पटकथा लेखिका तृप्ति भोइर ने हरियाणा के मेवात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं की खरीद-फरोख्त और उनके शोषण की पीड़ादायक वास्तविकताओं को सामने लाने का प्रयास किया है। एक संवाददाता सम्मेलन में भोइर ने बताया कि फिल्म के निर्माण से पहले उन्होंने लगभग साढ़े चार वर्षों तक शोध किया। एक गैर-सरकारी संगठन की मदद से उन्होंने अपनी मां के साथ पत्रकारों के रूप में विभिन्न गांवों का दौरा किया और महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा दिल्ली से जुड़ी लगभग 62-63 पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि दुल्हन खरीदने और बेचने की यह प्रथा गरीबी, लैंगिक असमानता और सामाजिक शोषण से जुड़ी हुई है। यह समस्या किसी एक राज्य तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक चिंता का विषय है। शोध के दौरान सामने आई एक नाबालिग बच्ची की कहानी ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया। इसी घटना से फिल्म के मुख्य किरदार की प्रेरणा मिली।भोइर ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि उन महिलाओं की आवाज बनना है, जिनकी पीड़ा अक्सर समाज और व्यवस्था की नजरों से ओझल रह जाती है। उन्होंने शेल्टर फाउंडेशन के हवाले से बताया कि दुल्हन के रूप में खरीदी-बेची गईं लगभग दो हजार महिलाओं का विवरण राष्ट्रीय महिला आयोग को सौंपा गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए तथ्य-जांच समिति गठित की।उन्होंने कहा कि इस विषय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक जागरूकता तथा ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। फिल्म महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने का प्रयास है।
*----------------------

Click here to Read More
Previous Article
मत्स्य पालन क्षेत्र में तकनीक और उद्यमिता से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते: अभिलक्ष लिखी
Next Article
अगले दो दशकों में विद्युत क्षेत्र में 200 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment