Language Settings

पुरस्कृत शिक्षक मुरारी लाल शर्मा राज्य स्तर पर सम्मानित

7 months ago

523

0

 

जयपुर। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के सह सचिव पुरस्कृत शिक्षक मुरारी लाल शर्मा को संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं उलेखनीय योगदान के आधार पर निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति की ओर से केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य स्तरीय संस्कृत वाड्मय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अर्कनाथ चौधरी तथा अध्यक्षता मातादीन शर्मा ( IAS ) ने की। विशिष्ट अतिथि संस्कृत शिक्षा विभाग के पूर्व शासन सचिव डॉ. मोहन लाल यादव ( IAS ) एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

 शर्मा को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर शर्मा ने बताया कि शर्मा पूर्व में राज्य स्तर पर शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत हैं तथा वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, बस्सी नागा (जोबनेर) जिला जयपुर में प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं।

Click here to Read More
Previous Article
भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक पर्व पर मानसरोवर और इंजीनियर्स कॉलोनी में भव्य प्रभात फेरी
Next Article
राजस्थान विश्वविद्यालय: प्राणी शास्त्र विभाग में 'वंदे मातरम @150' के तहत वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी आयोजित

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment