Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक पर्व पर मानसरोवर और इंजीनियर्स कॉलोनी में भव्य प्रभात फेरी

    1 week ago

    श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में किया उत्सव का आगाज

    जयपुर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक पर्व सोमवार को जयपुर सहित देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सोमवार को राजधानी के जैन मंदिरों में प्रातः 6:15 बजे भगवान महावीर स्वामी के स्वर्ण एवं रजत कलशों से कलशाभिषेक एवं वृहद शांतिधारा का विशेष आयोजन होगा, वहीं संध्याकालीन समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    रविवार को इस पावन अवसर के उपलक्ष्य में एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनी मानसरोवर स्थित सकल जैन समाज के तत्वाधान में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रातः 6:15 बजे एसएफएस कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर से ध्वजारोहण के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारों और धार्मिक नारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रभात फेरी थड़ी मार्केट, मीरा मार्ग, हीरा पथ, माध्यम मार्ग, स्वर्ण पथ, नीलम पथ होते हुए विभिन्न जैन मंदिरों के दर्शन करती हुई वरुण पथ जैन मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

    समापन स्थल पर आयोजित संगोष्ठी में श्रद्धालुओं एवं वक्ताओं ने भगवान महावीर स्वामी की दिव्य वाणी, अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के संदेशों को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए समाज से उन्हें अपनाने का आह्वान किया।

     

    *जैन युवा एकता संघ ने किया ठंडाई का वितरण*

     

    प्रभात फेरी के दौरान अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ, मानसरोवर संभाग के सदस्यों द्वारा किरण पथ चौराहे पर श्रद्धालुओं के सम्मान में ठंडाई का वितरण किया गया। साथ ही भगवान महावीर के भजनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप छाबड़ा, महामंत्री अनंत जैन, उपाध्यक्ष अनुज गंगवाल, राकेश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुदर्शन पाटनी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

     

    *अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि* भगवान महावीर स्वामी का जीवन और उनके सिद्धांत आज के दौर में अत्यंत प्रासंगिक हैं। अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह का मार्ग न केवल व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने का भी सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और युवाओं को धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

     

    *इंजीनियर्स कॉलोनी में भी जैन श्रद्धालुओं ने निकाली प्रभात फेरी*

     

    मंदिर व्यवस्थापक सीए मनीष छाबड़ा ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक के अवसर पर न्यू सांगानेर रोड स्थित मान्यवास की इंजीनियर्स कॉलोनी के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार प्रातः 6:30 बजे समाज बंधुओं की उपस्थिति में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीजी की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर बैंड-बाजों एवं भजनों के साथ नाचते-गाते हुए नगर भ्रमण कराया गया।

     

    संध्या 7 बजे मंदिर प्रांगण में नमोकार पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें इंजीनियर्स कॉलोनी महिला मंडल की सदस्याओं ने भक्ति भाव के साथ तीर्थंकर महावीर का जन्मकल्याणक पर्व मनाया। सोमवार को प्रातः 6:30 बजे से भगवान महावीर स्वामी का कलशाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया जाएगा।

     

    इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी संचार किया।

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-जोराराम कुमावत
    Next Article
    पुरस्कृत शिक्षक मुरारी लाल शर्मा राज्य स्तर पर सम्मानित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment