Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुरातन जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जन भागीदारी जरूरी: कुमावत

    56 minutes ago

    प्रभारी मंत्री कुमावत ने रानीगांव एवं लुणु खुर्द में श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की 

    श्रमदान के जरिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में जन भागीदारी का संदेश 

    बाड़मेर l पुरातन जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जन भागीदारी जरूरी है l ताकि हम भावी पीढ़ी के लिए जल की सौगात को बचाकर रख सके l इसके लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जरिए आमजन में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। पशुपालन एवं बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को रानीगांव एवं लुणु खुर्द में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही l

    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि तालाब, एनीकट,बेरियों एवं कुओं जैसे पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की इस विरासत को बचाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी हैl उन्होंने कहा कि खेत का पानी खेत में,घर का पानी घर में और गांव का पानी गांव में रोकने की व्यवस्था विकसित करनी होगी l उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोहारी नाडी को मॉडल तालाब के रूप में विकसित करने की बात कही l मरुस्थलीय क्षेत्र में बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए प्रभारी मंत्री कुमावत ने अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने पशुपालन विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक साल के एक पौधा आवश्यक रूप से लगाए l चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के विकास के लिए तत्पर है l बाड़मेर जिले को सड़क, पानी,बिजली के साथ बड़ी तादाद में ग्राम पंचायतों का तोहफा दिया गया है l उन्होंने कहा कि विकास के साथ विरासत जिंदा रहें l इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा l उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को टांको में सहेज कर रखने की परम्परा को जिंदा रखें l विधायक मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी l समाजसेवी

    अनंत राम विश्नोई ने कहा कि जल संरक्षण के लिए आमजन को सकारात्मक पहल करनी होगी l पानी की एक-एक बूंद को बचाकर हम जल संरक्षण के लिए बेहतरीन कार्य कर सकते है l उन्होंने कहा कि अगर नल से एक बूंद टपकती है तो एक साल में 11 हजार लीटर पानी की बर्बादी होती है l उन्होंने कहा कि हमारी सदियों से पानी बचाने की परम्परा रही है,इसको कायम रखने की जरूरत है l

    समाजसेवी दीपक कड़वासरा ने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने

    की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही हैं l उन्होंने कहा कि लोहारी नाडी से जल संरक्षण की अभिनव पहल की गई है l यह करीब 2 हज़ार साल पुरानी नाडी आसपास के कई गांवों को पानी उपलब्ध कराती रही है l इसके प्राचीन स्वरूप को लौटाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा l प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने रानीगांव में धर्मपुरी के धूणी एवं

    लुणु खुर्द ग्राम पंचायत परिसर में पौधारोपण किया। बाड़मेर पंचायत समिति की रानीगांव एवं लुणु खुर्द ग्राम पंचायत में आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत श्रमदान, स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता निभाते हुए जल एवं पारंपरिक जल स्रोतों एवं पर्यावरण संरक्षण ने सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत,चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने लोहारी नाडी परिसर में श्रमदान कर आमजन को जल संरक्षण अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व जिला परिषद सदस्य उगम सिंह ने स्वागत भाषण के साथ जल संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया l इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत,संत बलदेव पूरी,गिरधरपुरी, समाजसेवी स्वरूप सिंह खारा,देवीलाल कुमावत, महावीर सिंह चूली, रमेशसिंह इंदा, ईश्वर चन्द नवल,कोषाधिकारी जसराज चौहान, अधीक्षण अभियंता सुरा राम चौधरी, हजारीराम बालवा, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ नारायण सिंह सोलंकी,जिला रसद अधिकारी कंवराराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णु राम विश्नोई,सहायक वन संरक्षक छोटू सिंह भाटी,अधिशाषी अभियंता अक्षय पंचाल, तहसीलदार हुकमीचंद , पुलिस उप अधीक्षक बुद्धाराम चौधरी,विकास अधिकारी प्रदीप इनाणिया, रानीगांव ग्राम पंचायत की प्रशासक कमल कंवर समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी तादाद में आमजन उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह राव ने किया l लुणु खुर्द ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत एवं चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल समेत अन्य अतिथियों ने आमजन को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया l इस दौरान मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान के द्वितीय चरण के तहत निर्मित टांकों का लोकार्पण किया गया l

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कुलपति पद पर रहते हुए नियुक्तियों में भारी अनियमितताएं करने, धांधलियां कर चहेते अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के बारे में की गई थी शिकायतें
    Next Article
    सुंदरकांड केवल पारंपरिक पाठ नहीं - आचार्य ईश्वरानंदा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment