Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे चयनित विधायकों, कलेक्टर्स एवं अन्य को करेंगे सम्मानित

    1 month ago

    राज्य स्तरीय स्काउट गाइड पुरस्कार समारोह

     

    राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा समारोह

     

    बुधवार 11 फरवरी को प्रातः 09 बजे राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह जयपुर के जगतपुरा स्थित स्काउट गाइड के राज्य प्रशिक्षण केन्द्र पर समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल एवं स्काउट संगठन के संरक्षक हरिभाऊ बागड़े की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा।

    इस अवसर पर सिरोही विधायक ओटाराम देवासी, दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी सहित अन्य विधायक एवं पूर्व विधायकों की उपस्थिति रहेगी। 

    राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ष स्काउट गाइड का राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में ही आयोजित होता है। जिनका प्रेरणास्प्रद उद्बोधन बालक-बालिकाओं में देश के प्रति समर्पण के भाव एवं उज्ज्वल भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करता है।

    इस अवसर पर राज्यपाल अपने कर कमलों से विधायक देवासी, वीरेन्द्र सिंह, सुरेश मोदी, जिला कलक्टर चूरू अभिषेक सुराना, बांसवाड़ा के कलक्टर इंद्रजीत यादव सहित लगभग 30 समाजसेवी एवं कार्मिकों को ‘धन्यवाद बैज’ एवं ‘मेडल ऑफ मेरिट’ से सम्मानित करेंगे। इनके साथ ही इस वर्ष के राज्य पुरस्कार उत्तीर्ण स्काउट गाइड को राज्यपाल स्व हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। 

    राज्य सचिव डाॅ. पी.सी. जैन ने बताया कि समारोह में प्रदेश के लगभग 500 स्काउट गाइड व रोवर रेंजर सहभागिता कर अपनी संस्कृति, प्रशिक्षण एवं कला-कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

     

     

     

    इस अवसर पर प्रदेश स्काउट गाइड संगठन के जनसंपर्क प्रभारी एवं विभागीय मासिक पत्रिका के सहायक संपादक नीरज जैन अपनी उल्लेखनीय सेवाओं के फलस्वरुप राज्यपाल के कर कमलों से मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित होंगे। जैन की उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय सेवाओं के फलस्वरुप इस अवार्ड के लिए राज्य अवार्ड कमेटी द्वारा उनका चयन किया गया है।

     जैन इससे पूर्व भी अनेक साहित्यिक एवं कला मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रघुनाथ जुबली छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया बिजली कनेक्शन चालू करने के लिए विशाल दंडवत यात्रा
    Next Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में दो दिवसीय फाइनेंशियल मार्केट वर्कशॉप का समापन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment