Language Settings

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में दो दिवसीय फाइनेंशियल मार्केट वर्कशॉप का समापन

9 months ago

504

0

जयपुर | बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय फाइनेंशियल मार्केट वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय पूंजी बाजार की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था।

 

इस दो-दिवसीय कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ. प्रिया अग्रवाल, फाइनेंशियल मार्केट ट्रेनर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), मुंबई रहीं। कार्यक्रम में असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी एवं कॉमर्स विभाग के हैड (रिसर्च) डॉ. पवन कुमार पाटोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यशाला के प्रथम दिवस डॉ. प्रिया अग्रवाल ने भारतीय कैपिटल मार्केट, ड्यू डिलिजेंस, एनालिटिकल एवं इन्वेस्टमेंट टूल्स पर विस्तार से चर्चा की। वहीं द्वितीय दिवस उन्होंने रीट्स (REITs) एवं इनविट्स (InvITs), ट्रेडिंग एवं सेटलमेंट प्रक्रिया, इससे जुड़े जोखिमों तथा प्रतिभूति बाजार में करियर के अवसरों एवं आवश्यक योग्यताओं पर प्रकाश डाला।

 

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि सेंसेक्स भारत के शेयर बाजार का आईना है, जो बीएसई में सूचीबद्ध 30 प्रमुख कंपनियों के प्रदर्शन के आधार पर देश की आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। सही जानकारी, अनुशासन एवं दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ किया गया निवेश ही एक सुरक्षित और सफल भविष्य का आधार बन सकता है।

 

 

कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी ने मुख्य वक्ता सहित सभी अतिथियों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन इवेंट मैनेजर राखी खंडेलवाल द्वारा किया गया।

Click here to Read More
Previous Article
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे चयनित विधायकों, कलेक्टर्स एवं अन्य को करेंगे सम्मानित
Next Article
शिक्षा विभाग के 19815 माध्यमिक स्कूलों में से 4280 स्कूलों में ही पुस्तकालयाध्यक्ष का पद

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment