Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुमेरपुर, सांडेराव व तख्तगढ़ में एमएसपी पर गेहूं खरीद प्रारंभ

    5 days ago

    -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने खरीद केंद्रों का किया उदघाटन 

    पाली/सुमेरपुर। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्धारा अजमेर डिविजन के पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन सेंटर्स- सांडेराव, तख्तगढ़ व सुमेरपुर में शनिवार से समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीदी शुरू कर दी गई है। इन तीनों सेंटर्स पर गेंहू खरीद का कार्य पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इनमें से सांडेराव में पहली बार एफसीआई ने गेंहू खरीद केंद्र स्थापित किया है, जबकि तख्तगढ़ में लगातार दूसरे साल गेहूं की खरीद की जाएगी। कैबिनेट मंत्री श्री कुमावत ने बताया कि रामबा फार्म, साण्डेराव में बनाए गए खरीद केंद्र पर गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को इस वर्ष गेहूं पर ₹2,735 प्रति क्विंटल का भुगतान मिलेगा। इसमें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2,585 और राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला ₹150 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस शामिल है। 

    उन्होंने बताया कि तख्तगढ़ की सिंचाई कॉलोनी स्थित केंद्र पर गेहूं खरीद प्रारंभ हुई है। उन्होंने बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर, तख्तगढ और सांडेराव केंद्रों पर 5-5 हजार बारदान उपलब्ध कराया गया है। इन सेंटर्स पर 30 जून-2026 तक गेंहू की खरीद की जाएगी। सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। यह पंजीकरण 25 जून 2026 तक खुला रहेगा। गेहूं की तुलाई के बाद किसानों को भुगतान सीधे उनके जन आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में ऑनलाइन किया जाएगा। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए किसान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर राजकीय कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

    इस मौके पर मंत्री ने खरीद केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने किसानों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और हरसंभंव मदद का भरोसा दिया। कुमावत ने अपने संबोधन में सांडेराव के खरीद केंद्र को आगामी वर्षों में नियमित रूप से संचालित करने का भरोसा दिया। कुमावत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्धारा किसानों व पशुपालकों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की नहरों व बांधों के निर्माण व मरम्मत के लिए स्वीकृत कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

    इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलधनी, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, सांडेराव मंडल के महामंत्री मुकेश मोदी, मंत्री भूराराम, पूर्व अध्यक्ष महिपाल सिंह, उपाध्यक्ष भूराराम कुमावत व शंकर सिंह राजपुरोहित काकू, सिंदरू सरपंच नरेंद्र देवासी, बूथ अध्यक्ष गोपाल सिंह आकड़दा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामसिंह कोसेलाव, सिंदरू ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हनुमंत सिंह, सांडेराव व्यापार मंडल के अध्यक्ष नारायण लाल घांची, भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि करण सिंह राजपुरोहित दुजाणा, एफसीआई, अजमेर के मंडल प्रबंधक राकेश कुमार,पाली एफसीआई के पंजीकरण अधिकारी दिलीप स्वामी, कृषि उपज मंडी समिति, सुमेरपुर के सचिव पूर्ण सिंह, कोसेलाव के पूर्व सरपंच चंपालाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में मेगा सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन
    Next Article
    इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल को

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment