Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में मेगा सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन

    5 days ago

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, जयपुर के आईटी विभाग द्वारा “मेगा सर्टिफिकेट वितरण समारोह” का सफल आयोजन किया गया। 

     

    कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेटाक्यूब की वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी बॉबी शर्मा, कॉलेज की एलुमनाई एवं आरटीयू एमसीए मेरिट होल्डर निकिता सोनी एवं मनीषा सोनी, आयोजक डायरेक्टर डॉ.संजय बियानी, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी, आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन बागोरिया, एसोसिएट प्रोफेसर राहुल अग्रवाल तथा अन्य फैकल्टी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

     

    कार्यक्रम के अंतर्गत आईटी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए करियर गाइडेंस सत्र आयोजित किया गया, जिसमें श्रेष्ठ शिक्षा, तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक नैतिकता एवं करियर विकास से संबंधित प्रेरणादायक विचार साझा किए गए।

     

    मुख्य वक्ता बॉबी शर्मा (वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी, मेटाक्यूब) ने अपने मार्गदर्शन सत्र में उद्योग में आवश्यक कौशल, नवीन तकनीकी प्रगति तथा कार्यस्थल के व्यावहारिक अनुभवों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए वास्तविक कार्य-परिस्थितियों एवं चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।

     

    डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एआई को सीखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी विकास का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुका है, जिसे अपनाकर विद्यार्थी अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं।

     

    असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी ने वर्कशॉप से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं।unhone bataya ki Biyani college ka objective industry and academics ke beech gap ko bridge karne ke liye hi esi workshop college students ke liye each semester me organise karvata h

     

    इसके साथ ही आरटीयू एमसीए मेरिट होल्डर छात्राओं निकिता सोनी एवं मनीषा सोनी के साथ राखी खण्डेलवाल द्वारा एक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा कर अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

     

    इसके उपरांत प्रमाण-पत्र वितरण एवं अनुभव-साझा सत्र आयोजित किए गए, जिनमें BCA students ko वेब प्रकोष्ठ, आईबीएम-आईसीटी AI workshop तथा लिनक्स (RHCSA) workshop ke अपने प्रोजेक्ट कार्य, अनुभव, चुनौतियाँ एवं उपलब्धियाँ साझा कीं। इन सत्रों ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बना दिया।

     

    समारोह के समापन अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन बागोरिया द्वारा आभार-प्रस्तुति दी गई, जिसमें सभी अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    असम की बराक घाटी को ‘अपराध का केंद्र’ बनाने का आरोप: नितिन नबीन का कांग्रेस पर हमला
    Next Article
    सुमेरपुर, सांडेराव व तख्तगढ़ में एमएसपी पर गेहूं खरीद प्रारंभ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment