Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में योग एवं खेल गतिविधियों का आयोजन

    1 day ago

    जयपुर. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं योग विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न स्वास्थ्य एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

    इस अवसर पर “योग फॉर लाइफस्टाइल डिजीजेस” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे तनाव, मोटापा, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की रोकथाम में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। योग प्रशिक्षक डॉ. महादेव सैनी द्वारा सरल आसनों एवं प्राणायाम का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

    साथ ही खेल विभाग द्वारा फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका संचालन खेल निदेशक श्री यश यादव ने किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम एवं खेलों के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया। यह संदेश दिया गया कि खेल शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

    कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. रजनी माथुर, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की समन्वयक द्वारा किया गया, जिसमें संकाय सदस्य डॉ. चारू दुबे, मनीषा यादव एवं खुशबू चौधरी का सक्रिय सहयोग रहा। विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

    प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग एवं खेल दोनों का नियमित अभ्यास आवश्यक है।

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं तथा समग्र विकास में सहायक होते हैं।

    कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को योग एवं खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षक हितों पर कुठाराघात पर शैक्षिक महासंघ का कड़ा विरोध
    Next Article
    Supreme Court Examines Scope of Religious Freedom in Sabarimala Entry Case

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment