Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एवं डांगायच ग्रुप के बीच एमओयू हस्ताक्षर, विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी अवसर बढ़ेंगे

    1 week ago

    जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर एवं डांगायच ग्रुप के मध्य दीपशिखा कला संस्थान, जयपुर में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) का सफलतापूर्वक हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता अकादमिक–उद्योग सहयोग को सुदृढ़ करने, शिक्षा एवं उद्यम में नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए करियर उन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

     

    इस अवसर पर डॉ. अनुप शर्मा, रजिस्ट्रार, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने कहा कि इस समझौते से विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। वहीं सुश्री निशा सिंह, हेड एडमिशन्स ने कहा कि वर्तमान समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी अत्यंत आवश्यक है, इसलिए विश्वविद्यालय छात्रों को व्यावहारिक एवं वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित शिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

     

    डॉ. ज्योति अरोरा, प्रिंसिपल, डांगायच ग्रुप ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग छात्रों को उद्योग से जुड़े कौशल सीखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा और उनका समूह हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से संबंधित सभी आवश्यक रोजगारोन्मुखी कौशल एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. प्रेम सुराना ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे बदलते समय की मांग के अनुसार अपने कौशल को विकसित कर सकें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

     

    वहीं प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक–औद्योगिक सहयोग से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने करियर के लिए सही दिशा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी भविष्य में छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

     

    यह साझेदारी युवा प्रतिभाओं को व्यावहारिक ज्ञान, उद्योग अनुभव एवं भविष्य के अनुरूप कौशल प्रदान करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस ऐतिहासिक सहयोग को शिक्षा एवं उद्योग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    NDA बनाम India : बड़े बदलाव की तैयारी! किसके हाथ आएगी अंतिम बाज़ी? | Yugcharan
    Next Article
    शिक्षक एवं विद्यार्थी हितों पर चोट बर्दाश्त नहीं, शैक्षणिक कलेंडर में शीघ्र संशोधन हो,अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) ने सरकार से की मांग

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment