Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चाणौद ग्राम पंचायत को मिली अनेक विकास कार्यों की सौगात

    4 days ago

    -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया अनेक कार्यों का शिलान्यास 

    पाली/ सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाणौद में अनेक विकास कार्यों के शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करें, जिससे आमजन को अधिकतम राहत मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले अढाई वर्षों में क्षेत्र को मिली सौगातों का जिक्र किया और बताया कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए केंद्र, राज्य सरकार और विधायक निधि से भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।

    ग्राम पंचायत मुख्यालय चाणौद के चिकित्सालय भवन में आयोजित पहले कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने हस्पताल परिसर में विधायक कोष से जारी 10 लाख रुपए की लागत से रंगीन ब्लॉक लगाने, बड़ी स्कूल में सांसद कोष से स्वीकृत 7 लाख रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण, जिला परिषद कोष से 10 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से महाराणा प्रताप चौक से रैलिया मार्ग तक नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह कुमावत ने चाणौद के बालिका स्कूल में अढाई लाख रुपए की लागत से ओपन जिम खोलने, मीणों की ढाणी में 38 लाख रुपए की लागत से 50 केएल क्षमता का उच्च जलाशय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं, चाणौद में ही दाहियों के बास में 2.5 लाख रुपए, सिपाहियों के बास में 4.5 लाख रुपए, ब्रह्मपुरी में 4 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण तथा रामदेव मंदिर के चबुतरे पर 3.5 लाख रुपए की लागत से टीन शेड का निर्माण कार्य कराए जाने की शुरूआत की।

    हाईलेवल ब्रिज निर्माण का शिलान्यास 

    मंत्री श्री कुमावत ने इस दौरान राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत 1000 लाख रुपए की लागत से चाणौद गिरवर सड़क पर हाई लेवल ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने स्थायी मरम्मत योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2025-26 के अंतर्गत 18 लाख रुपए की लागत से चाणौद शाकम्भरी माताजी सड़क पाइप पुलिया के निर्माण व एनएच-62 से आकदड़ा गांव तक स्वीकृत राशि 46 लाख रुपए की लागत से दो किमी. लंबी सड़क सुदृढीकरण व नवीनीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

    ₹5.25 करोड़ की लागत से होगी चाणौद बांध की मरम्मत 

    कैबिनेट मंत्री कुमावत ने इस दौरान सुमेरपुर क्षेत्र में स्थित चाणौद बांध की मरम्मत कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि चाणौद बांध की मरम्मत का कार्य लगभग ₹5.25 करोड़ की लागत से पूरा जाएगा। इस मरम्मत कार्य का मुख्य उद्देश्य बांध को "नया जीवन" देना है ताकि स्थानीय किसानों को जल सुरक्षा का लाभ मिल सके और सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। यह कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा किया जाएगा।

    इस मौके पर मंत्री कुमावत ने एक पेड़-मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि महिराज सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, सुमेरपुर के पूर्व उप प्रधान जगत सिंह, कोसेलाव के प्रशासक प्रतिनिधि हनुमान सिंह भाटी, ग्राम पंचायत चाणौद की प्रशासक जरावी देवी, बांकली मंडल के मीडिया प्रभारी इंद्र सिंह जाखोड़ा, सांडेराव मंडल के उपाध्यक्ष शंकर सिंह राजपुरोहित काकू, महामंत्री मुकेश मोदी, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष परिहार, अधीक्षण अभियंता रामनारायण चौधरी, सांडेराव के पूर्व मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह जोधा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    BJP, RSS & AAP : क्या टूट जाएगी आम आदमी पार्टी ? | Yugcharan
    Next Article
    Trump संकेतों में बढ़ाते दिखे ईरान को दी गई समयसीमा, पश्चिम एशिया संकट पर अनिश्चितता बरकरार

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment