Language Settings

होली फैमिली अस्पताल में नए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन, कैंसर अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय सहयोग पर जोर

1 day ago

23

0

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा- चिकित्सा अनुसंधान का लाभ पूरी मानवता को मिले, स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के साथ संवेदनशीलता और किफायत भी जरूरी
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को नई दिल्ली के ओखला स्थित होली फैमिली अस्पताल के नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की स्मारिका-2026 का विमोचन किया और निर्माण कार्य में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार का लाभ पूरी मानवता तक पहुंचना चाहिए। इसे केवल कुछ देशों या आर्थिक रूप से संपन्न वर्गों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से प्रभावी मुकाबले के लिए उन्होंने देशभर के कैंसर उपचार संस्थानों को साझा मंच पर लाने और अनुसंधान, अनुभव तथा बेहतर चिकित्सा पद्धतियों के आदान-प्रदान की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि होली फैमिली अस्पताल की स्थापना वर्ष 1953 में हुई थी। इसकी आधारशिला तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने रखी थी। अस्पताल ने जाति, धर्म, पंथ और आर्थिक स्थिति के भेदभाव से ऊपर उठकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की परंपरा कायम रखी है।
अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ेगी
नए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक से अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ेगी। हालांकि, किसी भी अस्पताल की वास्तविक सफलता इस बात से तय होती है कि वह आधुनिक उपचार के साथ किफायती सेवाएं, करुणा और मानवीय संवेदनशीलता किस प्रकार उपलब्ध कराता है। उपराष्ट्रपति ने आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उपचार संबंधी खर्च का बोझ कम करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य तभी सार्थक होगा, जब गांवों और छोटे शहरों सहित प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचेंगी। स्वस्थ समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है।

Click here to Read More
Previous Article
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयुर्वेद की प्रामाणिकता और परंपरा को आगे बढ़ाने पर दिया जोर
Next Article
प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, सत्संग और भक्ति की बताई आध्यात्मिक महत्ता

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment