Language Settings

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, सत्संग और भक्ति की बताई आध्यात्मिक महत्ता

1 day ago

24

0

-सज्जनों की संगति से मन में जागती है श्रद्धा और भक्ति, सकारात्मक विचारों से मिलता है आत्मिक आनंद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। इसमें सत्संग, सज्जनों की संगति और भक्ति के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया गया है। सुभाषित में बताया गया है कि श्रेष्ठ और सज्जन व्यक्तियों की संगति से ऐसी प्रेरणादायक चर्चाओं का जन्म होता है, जो मन और हृदय को आनंद प्रदान करती हैं। इन विचारों का निरंतर श्रवण और चिंतन व्यक्ति के भीतर श्रद्धा, अनुराग तथा सच्ची भक्ति की भावना को क्रमशः विकसित करता है।
प्रधानमंत्री ने इस सुभाषित के माध्यम से भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में सत्संग की महत्ता को सामने रखा। साझा किए गए संस्कृत श्लोक में कहा गया है कि सज्जनों के साथ होने वाले आध्यात्मिक संवाद मन और कानों को अमृत के समान आनंद देते हैं। इनका निरंतर श्रवण करने से व्यक्ति मुक्ति के मार्ग की ओर अग्रसर होता है तथा उसके भीतर श्रद्धा, प्रेम और भक्ति का विकास होता है। यह संदेश भारतीय संस्कृति की उस विचारधारा को रेखांकित करता है, जिसमें अच्छी संगति, सकारात्मक विचार और आध्यात्मिक चिंतन को व्यक्ति के चरित्र निर्माण तथा आत्मिक उन्नति का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।
-------------------

Click here to Read More
Previous Article
होली फैमिली अस्पताल में नए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन, कैंसर अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय सहयोग पर जोर
Next Article
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत और भरोसेमंद: पीयूष गोयल

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment