Language Settings

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत और भरोसेमंद: पीयूष गोयल

1 day ago

24

0

ऋण पूंजी बाजार को व्यापक बनाने का आह्वान, विनिर्माण और निर्यात बढ़ाने के साथ दीर्घकालिक निवेश को बताया विकास की जरूरत
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत की विकास यात्रा मजबूत, लचीली और भरोसेमंद बनी हुई है। देश ने लगातार आर्थिक सुधारों, निवेश के अवसरों और वैश्विक साझेदारियों के माध्यम से अपनी स्थिति मजबूत की है। शुक्रवार को भारत ऋण पूंजी बाजार शिखर सम्मेलन-2026 को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। सकल स्थिर पूंजी निर्माण में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने निर्यात में वृद्धि और ऋण बाजारों के विस्तार को भी अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ अगले दो से तीन दशकों की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रहा है। इसके लिए विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और निर्यात क्षेत्र में निवेश बढ़ाना जरूरी है।
कारोबारियों के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच का विस्तार हो रहा
मंत्री ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से भारतीय कारोबारियों के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच का विस्तार हो रहा है। भारत यूरोपीय संघ और अमेरिका सहित विभिन्न देशों के साथ व्यापार समझौतों को आगे बढ़ा रहा है। गोयल ने ऋण बाजार को मजबूत बनाने के लिए पांच प्राथमिकताएं भी सामने रखीं। इनमें दीर्घकालिक परियोजनाओं के लिए बॉन्ड बाजार का उपयोग, संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना, बॉन्ड कारोबार को आसान बनाना, निर्यात अवसरों को निवेश में बदलना और वित्तीय व्यवस्था में सुधार के लिए सभी हितधारकों का सहयोग शामिल है।
उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर निर्माण, बिजली ग्रिड, आंकड़ा केंद्र और बंदरगाह जैसी परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर पूंजी की जरूरत होगी। ऐसे में ऋण बाजारों को अधिक प्रभावी और नवाचारी बनाना आवश्यक है। उन्होंने विनिर्माण क्षेत्र में निवेश, उत्पादों की गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग तथा क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में भारतीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। गोयल ने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयासों से भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र और भरोसेमंद निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
-----------------------

Click here to Read More
Previous Article
प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, सत्संग और भक्ति की बताई आध्यात्मिक महत्ता
Next Article
बरेली में एसटीपीआई का 75वां केंद्र शुरू, रोहिलखंड में आईटी और स्टार्टअप विकास को मिलेगी नई गति

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment