Language Settings

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयुर्वेद की प्रामाणिकता और परंपरा को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

1 day ago

21

0

त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह का हुआ समापन, कहा- समाज की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में निभाएं अहम भूमिका
त्रिशूर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आयुर्वेद महाविद्यालयों को प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से समाज की सेवा करनी चाहिए। साथ ही, उन्हें वर्तमान और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देते हुए ऐसे विशेषज्ञ तैयार करने चाहिए, जो भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें। राष्ट्रपति शुक्रवार को केरल के त्रिशूर स्थित वैद्यरत्नम् आयुर्वेद महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार-प्रसार में केरल का योगदान उल्लेखनीय रहा है। राज्य ने न केवल इसकी प्राचीन चिकित्सा परंपराओं को संरक्षित किया है, बल्कि शास्त्रीय शिक्षा और वैद्य परिवारों की पीढ़ियों से चली आ रही ज्ञान परंपरा को भी आगे बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का साहित्य केवल संस्कृत तक सीमित नहीं रहा। केरल में मलयालम और मणिप्रवालम भाषाओं में भी अनेक मौलिक ग्रंथों की रचना और महत्वपूर्ण टीकाओं का लेखन हुआ है। 
समाज की वास्तविक स्वास्थ्य आवश्यक
राष्ट्रपति ने कहा कि आयुर्वेदिक संस्थानों का दायित्व केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को समझकर प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने वैद्यरत्नम् महाविद्यालय की कार्यसंस्कृति को इस दिशा में सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित और स्वस्थ भारत के निर्माण में आयुर्वेदिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यावसायिक जीवन में पारंपरिक ज्ञान, उद्यमशीलता और परोपकार को एक साथ जोड़ें, ताकि चिकित्सा सेवाओं का लाभ समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक भी पहुंच सके।

Click here to Read More
Previous Article
शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और अशोका विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन
Next Article
होली फैमिली अस्पताल में नए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन, कैंसर अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय सहयोग पर जोर

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment