Language Settings

शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और अशोका विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन

1 day ago

22

0

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और अशोका विश्वविद्यालय ने 27 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग, मंत्रालय के महानिदेशक (डेटा गवर्नेंस)  पूर्णेंदु किशोर बनर्जी, अशोका विश्वविद्यालय की डीन डॉ. प्राची मिश्रा और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के क्षमता विकास प्रभाग के अपर महानिदेशक  आर. राजेश और अशोका विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सचिन शर्मा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एनएसएसटीए की उप महानिदेशक रीना सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि यह सहयोग ज्ञान को आगे बढ़ाने और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण के लिए संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करने में समान रुचि रखने वाले दोनों संस्थानों को एक साथ लाने का आधार बनेगा। डॉ. सौरभ गर्ग ने प्रशिक्षण और अनुप्रयुक्त अनुसंधान से जुड़ी पहलों के साथ-साथ अनुसंधान के प्रभावी संप्रेषण के लिए एक व्यापक रूपरेखा विकसित करने तथा डेटा प्रबंधन एवं गवर्नेंस के लिए एक सुसंगत और एकीकृत दृष्टिकोण तैयार करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विशेषज्ञता का लाभ उठाने, नवाचार को बढ़ावा देने और देश के सांख्यिकीय तंत्र को मजबूत करने के लिए सरकारी संस्थानों और शैक्षणिक संगठनों के बीच तालमेल की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की परिकल्पना की गई है। इनमें संकाय सदस्यों का आदान-प्रदान, अनुभवात्मक दौरे, संयुक्त अनुसंधान, शैक्षणिक संसाधनों एवं प्रकाशनों को साझा करना, संयुक्त संगोष्ठियों, सम्मेलनों और कार्यशालाओं का आयोजन तथा आवश्यकता के अनुरूप अल्पकालिक शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल हैं। इन पहलों से सांख्यिकी और डेटा गवर्नेंस के उभरते क्षेत्रों में ज्ञान, विशेषज्ञता एवं विचारों के पारस्परिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, अनुसंधान तथा नवीन सांख्यिकीय पद्धतियों के विकास और उन्हें अपनाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यह समझौता ज्ञापन एक सुदृढ़, उत्तरदायी, नवोन्मेषी और भविष्य के लिए तैयार राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली के निर्माण के प्रयास में सांख्यिकीय एजेंसियों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मजबूत संस्थागत संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
---------------------

Click here to Read More
Previous Article
ट्राई ने दूसरे चरण के अंतर्गत अतिरिक्त क्षेत्रों में सेवा और लेनदेन संबंधी वॉयस कॉल के लिए 1601 श्रृंखला के उपयोग का विस्तार किया
Next Article
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयुर्वेद की प्रामाणिकता और परंपरा को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment