Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कानोड़िया पी जी महिला महाविद्यालय जयपुर और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के मध्य शैक्षणिक सहयोग हेतु हुआ एमओयू

    1 hour ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के मध्य शैक्षणिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू ) पर हस्ताक्षर किए गए। कानोड़िया कॉलेज की प्राचार्य डॉ सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन, शिक्षक प्रशिक्षण, शोध, नवाचार तथा ज्ञान एवं संसाधनों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

    समझौते के तहत दोनों संस्थान शिक्षकों के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (CBP), अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम (STP), शैक्षणिक नवाचार, नेतृत्व विकास, प्रबंधन कौशल एवं विद्यार्थी व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों में सहयोग करेंगे। साथ ही, शिक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक विकास जैसे विषयों पर जागरूकता एवं अकादमिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

    इस सहयोग से शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता, शिक्षण-पद्धतियों में नवाचार तथा शोध क्षमता को सुदृढ़ करने के अवसर उपलब्ध होंगे। यह समझौता तीन वर्ष के लिए हुआ है ।इसमें किसी प्रत्यक्ष वित्तीय लेन-देन का प्रावधान नहीं है; विशिष्ट वित्तीय व्यय वाली गतिविधियों के लिए दोनों संस्थानों के बीच अलग से लिखित सहमति की जाएगी। इस अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुलगुरु प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल, निदेशक प्रो शिव प्रसाद, कुलसचिव नेहा शर्मा, निदेशक शोध प्रो॰ सुब्रतो दत्ता के साथ कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल तथा उप-प्राचार्य एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रंजना अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 का आयोजन
    Next Article
    यूनिवर्सिटी महाराजा कॉलेज में 182वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment