Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 का आयोजन

    1 hour ago

    जयपुर: एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय, रामबाग, जयपुर में आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "लीवड एक्सपेरिएंसेस हर्ड : रियल वॉइसेस , रियल चेंज " रही।

    यह कार्यक्रम महाविद्यालय द्वारा सेंटर फॉर कम्युनिटी रेजिलिएंस एंड एडवोकेसी फाउंडेशन (सीसीआरएएफ ) एवं सोसाइटी ऑफ सोशल साइंस डेवलपमेंट एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ.लक्की आहूजा और पलक मेहता रही।

    कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, व्यक्तिगत अनुभवों को सुनने और सामाजिक बदलाव में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्वाति जैन ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और खुलकर बात करना कितना जरूरी है।

    इस अवसर पर छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पारुल मित्तल, डॉ. गणेश चौधरी एवं सुश्री शालिनी खंगारोत रहे। सेंटर फॉर कम्युनिटी रेजिलिएंस एंड एडवोकेसी फाउंडेशन के निदेशक डॉ. गणेश नारायण चौधरी ने धन्यवाद ओर आभार व्यक्त किया। सोसाइटी ऑफ सोशल साइंस डेवलपमेंट एंड रिसर्च सेंटर के सचिव डॉ. बद्री नारायण जाट भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्राओं में आत्म-जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा इस विषय पर खुलकर संवाद करने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रिसर्च इन्वेस्टिगेशन: नागार्जुन की प्राचीन विधि पर जयपुर में प्रयोग, नमूने की जांच में 23.77 कैरेट सोना
    Next Article
    कानोड़िया पी जी महिला महाविद्यालय जयपुर और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के मध्य शैक्षणिक सहयोग हेतु हुआ एमओयू

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment