Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कपकजा द्वारा वार्षिक साधारण सभा 2026 का सफल आयोजन

    2 hours ago

    खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर एलूमनी एसोसिएशन द्वारा वार्षिक साधारण सभा 2026 का आयोजन शनिवार 10 October को होटल ग्रैंड सफारी में किया गया ।

    सर्वप्रथम एसोसिएशन महासचिव दिनेश चंद सैनी द्वारा एजीएम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमे संस्था द्वारा विगत एक वर्ष में किये गये कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया । उसके बाद कोषाध्यक्ष श्री जयसिंह शेखावत द्वारा वर्ष 2025 - 26 का वार्षिक अंकेषित लेखा जोखा सदस्यों के सम्मुख पेश किया गया जो सर्वसम्मिति से पारित हुआ ।

    उसके पश्चात संस्था के दो सदस्यों को उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया । सर्वप्रथम आरटीओ इंस्पेक्टर श्री दिनेश सिंह को उनके विभाग द्वारा रोड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड दिये जाने और ये सवाल आरपीएससी एग्जाम में शामिल करने हेतु उन्हें संस्था द्वारा सम्मानित किया गया । उसके पश्चात आरटीओ इंस्पेक्टर श्रीमती मुक्ता वर्मा सोनी को रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मदद करके जान बचाने हेतु सामाजिक कार्य के लिये सम्मानित किया गया ।

    एसोसिएशन अध्यक्ष जी पी शर्मा ने अपने संबोधन में अपने 4 वर्षों में किये गये कार्यों का उल्लेख किया और उनके कार्यकाल में किये गये नवाचारों और उपलब्धियों को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया । इस अवसर पर उन्होंने सभी सदस्यों को उनके द्वारा दिये गये सहयोग और समय के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया और नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी । उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि भलें ही वो आगे अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे परन्तु उनका सहयोग और मार्गदर्शन निरन्तर जारी रहेगा ।

    कार्यक्रम में वर्तमान कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान करके उनके द्वारा पिछले वर्षों में किये गये कार्यों के लिये सम्मानित किया गया ।

    इसी क्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष रघुवीर सिंह, उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह, महासचिव एन राम, संयुक्त सचिव भंवर लाल यादव , कोषाध्यक्ष नंदा राम और पूरी कार्यकारिणी को पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।

    नव निर्वाचित अध्यक्ष रघुवीर सिंह और महासचिव एन राम ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कियें ।

    मीडिया प्रभारी अजय शर्मा को उनके द्वारा किये गये कार्य के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

    कार्यक्रम में सभी कपकजा सदस्य, कॉलेज कोऑर्डिनेटर्स और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें ।

    कार्यक्रम के समापन में उपाध्यक्ष प्रयाग राज विजयवर्गीय द्वारा वोट ऑफ़ थैंक्स दिया गया और अंत में राष्ट्रगान गाया गया ।

    कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रात्रि भोज का आनंद उठाया ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी महाराजा कॉलेज में 182वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित
    Next Article
    दीपशिखा कॉलेज में ‘दीक्षारंभ 2026-27’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment