Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खण्डेलवाल वैश्य धाम (खण्डेला-धाम) जागरण भारत यात्रा आपके द्वार का तीसरे चरण का आगाज

    5 hours ago

    खण्डेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल ग्राम खण्डेला,जिला- सीकर (राज.) में बने खण्डेलवाल वैश्य समाज के तीर्थस्थान "खण्डेलवाल वैश्य धाम" (खण्डेला-धाम) के प्रति समाज में जागृति हेतु "खण्डेलवाल वैश्य धाम जागरण भारत रथ यात्रा बुधवार,15 अप्रैल, 2026 को दोपहर 12:15 बजे गणेश मंदिर,खण्डेला धाम,खण्डेला से संस्थापक एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी - पुरुषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष - आर सी गुप्ता (झालाणी) एवं महामंत्री - रमेशचन्द्र खण्डेलवाल, जोधपुर के नेतृत्व में प्रारंभ होकर सम्पूर्ण देश के लिए तीसरे चरण का आगाज हुआ! इस यात्रा को लेकर अखिल भारत वर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा चोमु की अशोक विहार कॉलोनी के निवासी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए एक सराहनीय कदम बताया एवं फोन पर गैंगटोक से खण्डेला धाम के संस्थापक एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी - पुरुषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष - आर सी गुप्ता (झालाणी) एवं महामंत्री - रमेशचन्द्र खण्डेलवाल, जोधपुर को शुभ कामना, भदाई एवं साधुवाद दिया! साथ ही इस जागरण भारत यात्रा को समाज के विकास मे भी महत्व पूर्ण भागीदारी निभाने मे सहायक बताया! 

     इसी क्रम मे यह यात्रा 16 अप्रल को चोमू खंडेलवाल धर्म शाला पहुँची! धर्म शाला मे खंडेलवाल समाज चोमू के अध्यक्ष मुकेश खुटेटा, उपाध्यक्ष गोविन्द झालानी, मंत्री वीरेंद्र खंडेलवाल, संयुक्त मंत्री रमेश डगायच, कोषाध्यक्ष नवीन कासलीवाल, संरक्षक अमरचंद रावत, ओमप्रकाश कासलीवाल, मूलचंद दुसाद, कैलाश सेठी, महेंद्र तंबोलिया, चोमू खंडेलवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष जुगल डगायच, समाज के पुरषोत्तम झलानी, राकेश सेठी, राकेश झलानी, कैलाश झलानी, मनोज मेठी, अशोक सेठी, गजानंद मेठी, सुरेश ताम्बी, रणछोर मोदी, विनोद झलानी, 

    वीरेंद्र सकुनिय रामबाबू रावत, कैलाश खुटेटा एवं समाज बंधुओ ने एवं समाज की अनेक महिलाओ ने यात्रा का भव्य स्वागत किया! इस यात्रा के द्वारा समाज के तीर्थस्थान एवं कुलदेवी माता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। यात्रा रथ में विराजमान समाज के 72 गौत्रों की सभी 37 कुलदेवी माताओं, भगवान गणेश, शिवजी, हनुमानजी, कालभैरव, गंगा माता, सरस्वती माता, समाज के संत सुंदरदास जी एवं बलरामदास जी महाराज की आरती की गई एवं भोग लगाया गया। यात्रा के पहले एवं दूसरे चरण मे गुजरात, महारास्ट्र एवं राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, किशनगढ़, बालोतरा, सिरोही एवं पाली जिलों सहित अनेक नगर तक पहुँच चुकी है!

    Click here to Read More
    Previous Article
    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में विद्यार्थी सम्मान समारोह "प्रोत्साहन" का आयोजन
    Next Article
    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment