Language Settings

महारानी महाविद्यालय में 'तारिणी 2026' का आयोजन, कीर्ति गुर्जर बनीं मिस तारिणी 2026

4 months ago

401

0

जयपुर, महारानी महाविद्यालय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता 'तारिणी 2026' का आयोजन इस वर्ष "एथनिक्स" थीम पर किया गया।

कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में मिस इंडिया ग्लैम 2026 की विजेता मिस तमन्ना राव, मिस इंडिया ग्लैम 2025 की छठी रनर-अप प्रियंका चौधरी तथा लीला सैलून की मिस रूचि गोगिया शामिल रहीं।

मुख्य अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नूपुर माथुर एवं उप-प्राचार्य डॉ. चंद्राणी सेन, डॉ. नीतू कच्छवाहा, डॉ. जितेंद्र तथा डॉ. रश्मि ने किया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन चीफ रेक्टर डॉ. तारावती मीणा ने दिया।

प्रतियोगिता में कुल 29 प्रतिभागियों ने पाँच चरणों में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, संवाद-कौशल और मंच प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। इनमें से पाँच प्रतिभागियों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया।

अंतिम चरण में कीर्ति गुर्जर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 'मिस तारिणी 2026' का खिताब अपने नाम किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की विभिन्न सोसायटीज़ के छात्र-प्रमुखों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

Click here to Read More
Previous Article
पहली ट्रेन दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन जयपुर से आज होगी रवाना
Next Article
बुजुर्गों के सपनों को पंख : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 का शंखनाद

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment