Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओजस्व गजराज ने खेलो इंडिया नेशनल कलारीपेयट्टू चैम्पियनशिप मे जीता रजत पदक

    1 week ago

    दक्षिण भारत के एकाधिकार वाले खेल कलारीपेयट्टू में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले जयपुर के ओजस्व गजराज ने खेलो इंडिया नेशनल कलारीपेयट्टू लीग में रजत पदक जीतकर एक बार फिर राजस्थान का परचम लहराया । राजस्थान से ओजस्व गजराज एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने पदक जीतकर इतिहास रचा। इससे पूर्व बिहार के गया में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में ओजस्व गजराज ने रजत पदक जीतकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया ।

    भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलात मंत्रालय और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित खेलो इंडिया 2026 मार्शल आर्ट्स कलारीपेयट्टू में जयपुर के ओजस्व गजराज ने रजत पदक जीता है। केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित प्रतिस्पर्धा 27 से 29मार्च 2026 तक आयोजित खेलो इंडिया नेशनल कलारीपेयट्टू चैम्पियनशिप मे 24 राज्यों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमें मदर ऑफ मार्शल आर्ट के नाम से जानी जाने वाली खेल कलारीपेयट्टू के चुवाडुगल प्रतिस्पर्धा में ओजस्व गजराज ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है ।ओजस्व 14 वर्ष के हैं तथा जूनियर ब्वॉयज कैटेगरी में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस स्वर्णिम और ऐतिहासिक जीत का श्रेय ओजस्व गजराज ने अपने गुरु अशोक पारीक (अशोक स्पोर्ट्स अकादमी) तथा अपने माता-पिता डॉ सुमन मौर्य (प्रोफेसर, राजस्थान विश्वविद्यालय) तथा डॉ.जगदीश प्रसाद (उपनिदेशक, महिला अधिकारिता) को दिया ओजस्व गजराज पूर्व में भी कराटे एवं कलारीपेयट्टू की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्पर्धा में 40 से अधिक पदक जीत कर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा चुके हैं। ओजस्व गजराज वॉरेन एकेडमी स्कूल के दसवीं छात्र हैं एवं कराटे में ब्लैक बेल्ट है ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े व्यक्ति को सीमा के पास हिरासत में लिया गया
    Next Article
    ओजस्व गजराज ने खेलो इंडिया नेशनल कलारीपेयट्टू चैम्पियनशिप मे जीता रजत पदक, प्रतिभा को सलाम

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment