Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (RCERT), सीतापुरा, में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    3 hours ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (RCERT), सीतापुरा, जयपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित भारत के संकल्प को साकार करना रहा।

    कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर ईर. महेन्द्र कुमार वर्मा (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर), ईर. चेतन कुमार (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), ईर. महेन्द्र सैनी (विभागाध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग), श्रीमती अश्वनी (विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) तथा डॉ. धर्मेन्द्र सक्सेना (विभागाध्यक्ष, एप्लाइड साइंस) सहित महाविद्यालय के अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

    महाविद्यालय के चेयरमैन श्री प्रेम सुराणा ने अपने संदेश में कहा कि "वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।"

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पौधा स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है।"

    कार्यक्रम में राजेश , विजय , रूपेन्द्र , डॉ. हीना, ईर. वी. के. मोदी , राहुल , महेश रजनी तथा भगवान रामप्रसाद जी सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

    इस अवसर पर छात्र-छात्राओं पूनम, मुस्कान, भानु, शुभम, नकुल एवं सुमित ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की शपथ ली। महाविद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व बताते हुए सभी से प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम उत्साह, सहयोग एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति समर्पण की भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्लेसमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन, यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं रीजनल पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त प्रयास से सफलता
    Next Article
    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में 'प्रतिज्ञा' इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment