Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्लेसमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन, यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं रीजनल पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त प्रयास से सफलता

    3 hours ago

    जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं रीजनल पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12 मार्च 2026 को पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य इंजी. सौरभ पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साक्षात्कार प्रक्रिया में यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

    प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत आनंद समूह (ANAND GROUP), द्वारा चयनित प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसमें कुल 15 विद्यार्थियों का अंतिम चयन ओइटी (OET) Operating Engineering Training पद के लिए किया गया था। चयनित विद्यार्थी अब सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्ण करने के पश्चात कंपनी में कार्यभार ग्रहण कर रहे है। विद्यार्थियों ने इसे संस्था द्वारा प्रदान किया गया अच्छा अवसर बताया।

    इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी Mr Ankit Budhlakhoti और Ms Khushbu ने प्री-प्लेसमेंट टॉक के माध्यम से विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, पद की भूमिका तथा करियर ग्रोथ के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी।

    संस्था के डायरेक्टर डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और इस प्लेसमेंट ड्राइव को विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

    इस सफल आयोजन में दीपक सैन, खेमराज माली, उमेश नाथ, गौरव अग्रवाल एवं हनुमान सहाय शर्मा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    दैनिक भास्कर के 75 लाख पौधारोपण अभियान के तहत यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 पौधों का रोपण
    Next Article
    रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (RCERT), सीतापुरा, में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment