Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दैनिक भास्कर के 75 लाख पौधारोपण अभियान के तहत यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 पौधों का रोपण

    3 hours ago

    जयपुर | 

    दैनिक भास्कर द्वारा संचालित “75 लाख पौधारोपण अभियान” के अंतर्गत यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में दिनांक 13 जुलाई 2026 को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, अधिष्ठाता, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

    कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।

    इस अवसर पर प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।

    कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल किशोर जांगिड़, डीन (अनुसंधान) डॉ. रोहित सारस्वत तथा डीन, विधि संकाय डॉ. मोनिका शर्मा ने भी पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी यश यादव के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र चौधरी एवं दिनेश चौधरी का विशेष सहयोग रहा। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास से जुड़े ऐसे जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता जारी रखने का विश्वास व्यक्त किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड में 5 में से 4 गोल्ड मैडल एलन स्टूडेंट्स को, 87 देशों में भारत रैंक-1 पर
    Next Article
    प्लेसमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन, यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं रीजनल पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त प्रयास से सफलता

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment