Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में 'प्रतिज्ञा' इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन

    3 hours ago

    जयपुर। रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के निर्मला ऑडिटोरियम में विद्यालय की वार्षिक इन्वेस्टिचर सेरेमनी 'प्रतिज्ञा' का गरिमामय एवं भव्य आयोजन किया गया। छात्र नेतृत्व, अनुशासन, सेवा और उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में नवगठित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई।

    समारोह में सीनियर विंग के हेड बॉय यश अग्रवाल एवं हेड गर्ल उर्मी जोरवाल ने शपथ ग्रहण की। जूनियर विंग में जूनियर हेड बॉय सार्थक जैन तथा जूनियर हेड गर्ल ध्वनि शर्मा ने अपने दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन का संकल्प लिया। वहीं प्री-प्राइमरी विंग के हेड बॉय दिव्यांश गिरि गोस्वामी एवं हेड गर्ल नव्या शर्मा ने भी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली।

    इसके साथ ही विद्यालय के निष्ठा, प्रगति, प्रेरणा एवं संस्कार हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा विभिन्न क्लबों के छात्र पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर उनके दायित्व सौंपे गए। नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और मूल्यों को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली।

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय की नवाचारपूर्ण पहल 'TOBO Comics', विद्यालय की विशिष्ट कार्य-संस्कृति एवं मूल्यों पर आधारित 'Rawat Way' तथा RIDS Dossier का लोकार्पण रहा। इस अवसर पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि भी साझा की गई कि विद्यालय को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मान्यता दूसरी बार लगातार तीन वर्षों के लिए प्रदान की गई है, जो विद्यालय की वैश्विक शिक्षण दृष्टि, शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    समारोह के दौरान विद्यालय की नवनिर्मित प्री-प्राइमरी विंग तथा विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए कक्षा 3 एवं 4 के नवीन कक्षों का भी उद्घाटन किया गया।

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी. एस. रावत ने नवगठित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में विकसित नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना ही भविष्य में एक सशक्त एवं सफल व्यक्तित्व के निर्माण की नींव रखती है।

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने नवगठित स्टूडेंट काउंसिल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, जिम्मेदारी और दूसरों को प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय के मूल्यों को आत्मसात करते हुए उत्कृष्ट नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

    विद्यालय की प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला एवं एकेडमिक हेड राजेश कंथारिया ने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

    विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि रावत एजुकेशनल ग्रुप का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, कला, नेतृत्व, नवाचार एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के अवसर प्रदान कर उनका सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना है। इसी दूरदर्शी सोच के साथ समूह शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

    समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामय एवं यादगार बना दिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (RCERT), सीतापुरा, में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    US Deploys Sea Drones in Strike on Iranian Naval Facility Amid Escalating Gulf Tensions

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment