Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संत शिरोमणि रविदास जी के 650 वीं जयंती के अवसर पर 107 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान,

    2 hours ago

    संत शिरोमणि रविदास जी के 650वी जयंती के अवसर पर जयपुर महानगर में सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत श्री हनुमान भक्त मंडल जयपुर के तत्वाधान में 107 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम एवं श्री हनुमान चालीसा के साथ किया गया।

    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के सह कार्यवाह गेंदालाल ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों अभिभावकों एवं शिक्षकों का आह्वान किया कि हम सभी को मिलकर एक समृद्ध समाज की स्थापना करनी है और अपने राष्ट्र को विश्व पटल पर शिखर के रूप में स्थापित करना है। हम सबको जाति भेद,वर्ग भेद आदि से ऊपर उठकर काम करना है।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम प्रकाश उदेनिया ने कहा कि प्रतिभाओं के साथ पूरा समाज खड़ा है। कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता गजानंद भूखमारिया ने की एवं विशिष्ट अतिथि भंवर लाल शर्मा उपस्थित रहे। झोटवाड़ा जयपुर शहर के सीबीईओ सुरेश शर्मा ने इस अवसर पर सामाजिक समरसता को लेकर काव्य पाठ किया। आशुतोष भट्ट ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

    जयपुर महानगर के समरसता संयोजक महेश भारद्वाज ने बताया कि संत रविदास जी की 650वी जयंती के अवसर पर वर्ष पर्यंत जयपुर महानगर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    कार्यक्रम के संयोजक पवन उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर जयपुर महानगर के सहसंयोजक रतन कानूनगो ,भाग संयोजक रामनिवास सेन, कैलाश चंद्र कुमावत , रामकृष्ण शर्मा,सत्यनारायण शर्मा ,ओम प्रकाश प्रजापति ,विनोद पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर राजस्थान क्षेत्र के समरसता संयोजक तुलसी नारायण का सानिध्य मिला।

    कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    डॉ. मुकेश कुमार वर्मा को ‘मौर्य अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ के लिए चयन
    Next Article
    जिला शिक्षा अधिकारी, जयपुर गिर्राज पारीक को निलंबित करने की मांग

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment