Language Settings

जिला शिक्षा अधिकारी, जयपुर गिर्राज पारीक को निलंबित करने की मांग

2 months ago

366

0

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा (मुख्यालय) जयपुर गिर्राज पारीक को शिक्षक संगठनों ने निलंबित करने की मांग की है शिक्षक संगठनों ने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी को इतना भी ज्ञान नहीं है कि स्कूलों का विषय राज्य सरकार का है, गौरतलब है कि उन्होंने कल जयपुर के रामपुरा गांव की घटना पर नेशनल मीडिया के सामने यह बयान दिया कि विद्यालयों के लिए भारत सरकार पैसा नहीं दे रही इसलिए विघालयो की जर्जर हालत हो रही है यह घोर अनुशासन हीनता का घोतक है ऐसे जिला शिक्षा अधिकारी को पद पर रहने का हक नहीं है ऐसे में शिक्षा मंत्री से मांग की गई है कि जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह स्कूलों में पैसा नहीं दे रही जबकि 13 अगस्त को 12 लाख रुपए राज्य सरकार द्वारा नये भवन निर्माण हेतु स्वीकृत हो चुके हैं ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी को यह नहीं मालूम कि विद्यालय के पैसे स्वीकृत हो चुके हैं और अनर्गल आरोप लगाकर भारत सरकार की राष्ट्रीय मीडिया में छवि को घूमिल कर रहे हैं!

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर ओझा ने कहा कि तुरंत प्रभाव से जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक , जयपुर के पद से हटा कर निलम्बित किया जाए।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन), राजस्थान विशेष शिक्षक संघ ने साझा बयान जारीकहा कि अगले तीन दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मोदी सरकार पर लगाए गए गलत आरोप के लिए माफी नहीं मांगी गई तो जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा का घेराव किया जाएगा।सोमवार को शिक्षा मंत्री से मिलकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार की गई आलोचना की शिकायत एवं निलम्बित करने की मांग की जाएगी।

 

Click here to Read More
Previous Article
संत शिरोमणि रविदास जी के 650 वीं जयंती के अवसर पर 107 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान,
Next Article
जापान-राजस्थान ज्वेलरी सहयोग को नई गति, निवेश, तकनीक और रोजगार पर जोर

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment