Language Settings

श्रीगंगानगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

8 minutes ago

3

0

- 5 करोड़ की एक किलो हेरोइन जब्त; पंजाब के दो युवक और एक महिला गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव के अनुसार, हिंदुमलकोट थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस सफलता को अंजाम दिया।
-नहर की पटरी पर संदिग्ध गतिविधियों से खुला मामला
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सुनील खोड़ अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एमएल नहर की पटरी पर कोठा पुल के पास तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए।
पुलिस ने तीनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
-पंजाब के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ पम्मा (34), गुरजंट सिंह उर्फ जंटुआ (24) और शीला बाई (45) के रूप में हुई है। दोनों युवक फाजिल्का क्षेत्र के शमशाबाद गांव के निवासी हैं, जबकि महिला पंजाब के बकेनवाला गांव की रहने वाली है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पंजाब से हेरोइन की खेप लेकर श्रीगंगानगर पहुंचे थे और यहां इसकी आपूर्ति करने की तैयारी में थे।
-नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की तलाश
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच चूनावढ़ थाना प्रभारी संजय सिंह को सौंपी गई है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस का मानना है कि पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
-------------

Click here to Read More
Previous Article
दादा का सपना पूरा करने के लिए पोते ने हेलीकॉप्टर से कराई दुल्हन की विदाई
Next Article
डीडवाना में 42 करोड़ रुपये के फर्जी कर क्रेडिट घोटाले में तीन और गिरफ्तार, 60 कंपनियों के जरिए कागजों में दिखाया करोड़ों का कारोबार

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment