Language Settings

दादा का सपना पूरा करने के लिए पोते ने हेलीकॉप्टर से कराई दुल्हन की विदाई

10 minutes ago

2

0

-गांव में पहली बार उतरा हेलीकॉप्टर; देखने उमड़े ग्रामीण
बाड़मेर। प्रदेश के बाड़मेर जिले के लंगेरा गांव में एक शादी उस समय खास बन गई, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा। यह केवल शाही अंदाज में की गई विदाई नहीं थी, बल्कि परिवार की कई साल पुरानी इच्छा और दादा के सपने को पूरा करने का भावुक पल भी था।
लंगेरा निवासी अधिवक्ता रूघसिंह के बेटे जसवंतसिंह का विवाह 21 नवंबर को बालोतरा जिले के जेठंतरी गांव निवासी सुमित्रा कंवर के साथ संपन्न हुआ। विवाह के बाद रविवार को जसवंतसिंह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर अपने गांव पहुंचे।
दूल्हे के दादा स्वर्गीय सवाई सिंह की इच्छा थी कि उनके पोते की दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठकर घर आए। दादा का निधन करीब 14 साल पहले हो गया था, लेकिन पोते ने उनकी इस ख्वाहिश को पूरा करने का फैसला किया।
जसवंतसिंह ने बताया कि दादाजी का सपना आज पूरा हुआ है। यह पूरे परिवार के लिए बेहद खुशी का अवसर है।
दूल्हे की मां हर कंवर ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके ससुर की यही इच्छा थी। उन्होंने बताया कि परिवार में बेटी नहीं है, इसलिए बहू सुमित्रा को बेटी की तरह रखा जाएगा।
-हेलीकॉप्टर देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन के पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। हर कोई इस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए उत्साहित नजर आया।
दूल्हे के चाचा प्रभुसिंह के अनुसार, बारात 21 नवंबर को करीब 100 किलोमीटर दूर जेठंतरी गांव गई थी। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से वापस लंगेरा पहुंचे।
जसवंतसिंह विधि स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि सुमित्रा स्नातक के बाद विधि की पढ़ाई करेंगी। इस अनोखी विदाई ने पूरे गांव में खुशियों का माहौल बना दिया।
------------

Click here to Read More
Previous Article
भरतपुर में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, विश्वेन्द्र सिंह की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चाएं; बोले- 25 नवंबर को पलट सकती है बाजी
Next Article
श्रीगंगानगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment