Language Settings

भरतपुर में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, विश्वेन्द्र सिंह की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चाएं; बोले- 25 नवंबर को पलट सकती है बाजी

12 minutes ago

4

0

भरतपुर। राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भरतपुर जिला परिषद में कांग्रेस के बहुमत के बावजूद जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर जोड़-तोड़ और रणनीतिक गतिविधियां जारी हैं। इसी बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है।
विश्वेन्द्र सिंह ने क्रिकेट के अंदाज में टिप्पणी करते हुए लिखा, आईपीएल की ताजा जानकारी... भरतपुर जिले की जनता की निगाहें 25 नवंबर के मुकाबले पर टिकी हैं। बाजी पलट सकती है और अंतिम ओवर में धुआंधार छक्के लग सकते हैं।
उनकी इस टिप्पणी को 25 नवंबर को होने वाले जिला प्रमुख चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
-कांग्रेस के पास 21, भाजपा के खाते में 9 सीटें
भरतपुर जिला परिषद की कुल 31 सीटों में कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 9 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को एक सीट मिली है। संख्या बल के लिहाज से कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
हालांकि, जिला प्रमुख चुनाव से पहले सदस्यों की बाड़ेबंदी और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
-भाजपा भी सत्ता हासिल करने की कोशिश में
भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि कुछ निर्दलीय और कांग्रेस के सदस्य उसके संपर्क में हैं। ऐसे में पार्टी बहुमत के गणित को बदलने की कोशिश में जुटी है।
वहीं कांग्रेस के सामने अपने सभी 21 सदस्यों को एकजुट रखने और जिला प्रमुख पद के लिए सहमति बनाने की चुनौती है।
-अब सबकी निगाहें 25 नवंबर पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि स्पष्ट बहुमत के बावजूद कांग्रेस अपनी जीत बरकरार रख पाती है या अंतिम समय में राजनीतिक समीकरण कोई नया मोड़ लेते हैं।
--------------

Click here to Read More
Previous Article
राजस्थान में बढ़ी सर्दी की रफ्तार
Next Article
दादा का सपना पूरा करने के लिए पोते ने हेलीकॉप्टर से कराई दुल्हन की विदाई

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment