Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डॉ. मुकेश कुमार वर्मा को ‘मौर्य अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ के लिए चयन

    6 hours ago

    जयपुर. राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मुकेश कुमार वर्मा का शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘मौर्य अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ के लिए चयन किया गया है। यह सम्मान मौर्य एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया जाएगा। फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र मौर्य ने डॉ. वर्मा को उनके चयन की जानकारी देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह का आयोजन 3 सितंबर 2026 को एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय, रामबाग सर्किल, जयपुर में किया जाएगा। समारोह में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों द्वारा डॉ. वर्मा को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। डॉ. वर्मा उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं तथा शिक्षा, राजनीतिक विज्ञान, सामाजिक न्याय और समकालीन राजनीतिक विषयों पर निरंतर शोध एवं लेखन कार्य कर रहे हैं। उनके सम्मान के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    चौमू के नीरज खंडेलवाल ने किया भारत के स्पेस सेक्टर के लिए “Everest” — भारत का पहला FFSC रॉकेट इंजन विकसित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment