Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चौमू के नीरज खंडेलवाल ने किया भारत के स्पेस सेक्टर के लिए “Everest” — भारत का पहला FFSC रॉकेट इंजन विकसित

    7 hours ago

    राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले के चौमू शहर के निवासी नीरज खंडेलवाल पुत्र अशोक खंडेलवाल ( अशोका बर्तन वाले ) ने भारत के स्पेस सेक्टर के लिए “Everest” — भारत का पहला FFSC रॉकेट इंजन विकसित करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

    माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने Everest और Astrobase के काम के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

    एक छोटे से शहर से निकलकर देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में कुछ नया और बड़ा करने का प्रयास यह सिर्फ परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे चौमू शहर के लिए भी गर्व का विषय है।

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ( तुंगा वाले), अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव कट्टा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा कुलसचिव, सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा सयोजक शरद फरसोईया सहित अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्यों ने नीरज खंडेलवाल की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन
    Next Article
    डॉ. मुकेश कुमार वर्मा को ‘मौर्य अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ के लिए चयन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment