Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

    1 month ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के एम.एससी. भौतिकी की छात्राओं हेतु शास्त्री नगर, जयपुर स्थित साइंस पार्क का एक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण विभाग की संकाय सदस्यों डॉ. मनीषा कुमारी एवं डॉ. हर्षा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कक्षा में पढ़ाई गई वैज्ञानिक अवधारणाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक जीवन के अनुप्रयोगों से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने भौतिकी, खगोल विज्ञान, ऊर्जा, यांत्रिकी, प्रकाशिकी तथा आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से संबंधित विभिन्न मॉडलों एवं प्रदर्शनों का अवलोकन किया। साइंस पार्क में उपलब्ध इंटरएक्टिव प्रदर्शनों एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों ने छात्रों की वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ाया और उन्हें अवधारणाओं को गहराई से समझने में सहायता प्रदान की। विभिन्न डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से छात्राओं को भौतिकी के सिद्धांतों को सरल एवं रोचक तरीके से समझने का अवसर मिला। यह शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत सफल, ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा। इसने छात्राओं के शैक्षणिक विकास में सकारात्मक योगदान दिया तथा कक्षा शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा विभाग के 19815 माध्यमिक स्कूलों में से 4280 स्कूलों में ही पुस्तकालयाध्यक्ष का पद
    Next Article
    आइडियाथॉन का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment