Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    “द बिग ब्रेन बैटल” शीर्षक पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन

    4 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के करियर गाईडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर द्वारा इमार्टिक्स लर्निंग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोग से दिनांक 16 अप्रैल 2026 को “द बिग ब्रेन बैटल” शीर्षक पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “क्या डिजिटल उपकरण आज की शिक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग होने चाहिए?” रहा। इस प्रतियोगिता में सभी संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पक्ष-विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। चर्चा के दौरान डिजिटल उपकरणों की शिक्षा में उपयोगिता, पहुंच एवं नवाचार को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया, साथ ही इन पर अत्यधिक निर्भरता तथा पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों के कमजोर पड़ने जैसी चिंताओं को भी उजागर किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. टीना सिंह और डॉ स्वाति सुल्तानिया रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा प्रिया मीणा प्रथम, जयश्री शर्मा द्वितीय एवं मुस्कान भगतानी तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे बौद्धिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इमार्टिकस लर्निंग द्वारा चयनित महाविद्यालय परिसर के ब्रांड एम्बेसडरों को ऑफर लेटर एवं पहचान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ आकांक्षा गंडा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह प्रतियोगिता छात्राओं के लिए संवाद कौशल, आलोचनात्मक चिंतन एवं आत्मविश्वास के विकास का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुई। प्रतिभागियों ने पूरे सत्र के दौरान गहन अध्ययन, सशक्त तर्क एवं प्रभावी प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में लगभग 40 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी के लिए यह वाद विवाद प्रतियोगिता एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article
    प्रो. जनक सिंह मीना राजस्थान अम्बेडकर अवार्ड से सम्मानित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment