Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीपशिखा कॉलेज में ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ मे फ्रेशेर्स पार्टी का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने रैंप वॉक और नृत्य से बिखेरा जलवा

    1 hour ago

    जयपुर। दीपपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, मानसरोवर, जयपुर में आयोजित चार दिवसीय ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ के तीसरे दिन 14 अक्टूबर को “Freshers on the Ramp, Rang-Dance Beyond Boundaries” थीम के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। फ्रेशर्स रैंप वॉक के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न चरणों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मंचीय कौशल का परिचय दिया।

    फ्रेशर्स प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर के अथर्व अवस्थी ने ‘मिस्टर फ्रेशर’ तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की लवीना बाबानी ने ‘मिस फ्रेशर’ का खिताब प्राप्त किया।

    एकल नृत्य प्रतियोगिता में अंकित शर्मा, निर्मल बैरवा, कृष्णा गोयल, अविरल खींची, प्रिया जांगिड़ एवं कनिष्का सिंह विजेता रहे।

    इसी क्रम में बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के मोहित प्रजापत को ‘मिस्टर टैलेंटेड’ तथा बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की प्रीति यादव को ‘मिस टैलेंटेड’ चुना गया। वहीं, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के कुणाल बैरवा ने ‘बेस्ट अटायर मेल’ और बीए प्रथम सेमेस्टर की रिया सैनी ने ‘बेस्ट अटायर फीमेल’ का खिताब हासिल किया।

    महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना को निरंतर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिला शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में कन्वीनर नितिन जैन, को-कन्वीनर निलेश शर्मा एवं निशा थाक्याल, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोनिका चौहान एवं डॉ. अपर्णा सोनी तथा कार्यक्रम उप-समन्वयक हेमा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका सोनिया गौड़, ज्योति शर्मा एवं करुणा जोशी ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यार्थियों अनिल एवं सिमरन ने किया।

    ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और महाविद्यालय के सांस्कृतिक जीवन से जुड़ने का एक यादगार अवसर रहा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    इंडियन नॉलेज सिस्टम केन्द्र के अंतर्गत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 200 लोगों ने लिया परामर्श
    Next Article
    शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment