Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय में ‘ANANTA FRESHERS 2026’ का भव्य आयोजन

    2 hours ago

    जयपुर। विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय, जयपुर में 24 अक्टूबर, 2026 को नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत एवं उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सावित्री भारतीय सभागार में ‘ANANTA FRESHERS 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात् राजस्थानी लोकनृत्य घूमर की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिए।

    प्राचार्या प्रो. नूपुर माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभाओं को निखारने और आत्मविश्वास विकसित करने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर प्रयासों से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

    समारोह में श्रीमती नीता बूचरा, डॉ. सुनीता पेरिवाल तथा गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती कीर्ति राठौड़ उपस्थित रहीं।

    श्रीमती नीता बूचरा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया तथा छात्राओं को हमेसा साकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया।

    डॉ. सुनीता पेरिवाल ने छात्राओं को अपनी क्षमताओं पहचानने और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। श्रीमती कीर्ति राठौड़ ने आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताया।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। प्रतियोगिता में मिस फ्रेशर्स 2026, प्रथम रनर-अप एवं द्वितीय रनर-अप का चयन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। सायंकाल आयोजित डांडिया नाइट में भी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    इस अवसर पर नवीन शैक्षणिक सत्र की महाविद्यालयीन काउंसिल के पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व एवं संगठनात्मक कौशल विकसित करना रहा।

    ‘ANANTA FRESHERS 2026’ नवप्रवेशित छात्राओं के लिए महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से जुड़ने का महत्त्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    तकनीक, रोमांच और रचनात्मकता के संग जेयू टेकफेस्ट के दूसरे दिन युवाओं ने जमकर दिखाया दमखम
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय में 8वें विश्व सम्मेलन LAECS-2026 का भव्य शुभारंभ

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment