Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एवं जीवन मशरूम प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू, छात्रों के लिए बढ़ेंगे रोजगारोन्मुखी अवसर

    3 days ago

    जयपुर. यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर और जीवन मशरूम प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

    इस अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की अध्यक्ष डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि इस समझौते के माध्यम से विद्यार्थियों को मशरूम की विभिन्न प्रजातियों की खेती से जुड़ी तकनीकों के साथ-साथ कृषि-व्यवसाय के क्षेत्र में कौशल विकास और उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी अत्यंत आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण के साथ विश्वविद्यालय छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित शिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़े कौशल सीखने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

    कार्यक्रम में जीवन मशरूम प्रा. लि. के निदेशक हंसराज मीणा, शंकर मीणा (जीवन मशरूम प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर ) एवं यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल किशोर जांगिड़, प्रो.(डॉ.)कुलदीप शर्मा (कृषि विभाग),इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डॉ. सागर कुमार आदि गणमान्य मौजूद रहें ।

    साथ ही, जीवन मशरूम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हंसराज मीणा ने कहा कि उनका समूह कृषि क्षेत्र से संबंधित आवश्यक रोजगारोन्मुखी कौशल एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. प्रेम सुराना ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योग से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे बदलते समय की मांग के अनुरूप अपने कौशल का विकास कर सकें और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

    वहीं, प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने करियर की सही दिशा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी भविष्य में कृषि विभाग के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC), यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा “प्रायोजित/बीज अनुदान प्रस्ताव कार्यशाला” का सफल आयोजन
    Next Article
    राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ द्वारा मण्डल आवासन आयुक्त अरविन्द पोसवाल का किया स्वागत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment