Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ द्वारा मण्डल आवासन आयुक्त अरविन्द पोसवाल का किया स्वागत

    3 days ago

    जयपुर, राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ द्वारा राजस्थान आवासन मण्डल में नव पदस्थापित आवासन आयुक्त अरविन्द पोसवाल का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया।

    उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द नाटाणी द्वारा बताया गया कि श्री अरविन्द पोसवाल द्वारा राजस्थान आवासन मण्डल में आवासन आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण करने पर राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मण्डल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। संघ द्वारा मण्डल आवासन आयुक्त को आश्वस्त किया गया कि प्रशासन द्वारा मण्डल एवं जनहित में लिये जाने वाले निर्णयों पर संघ का पूर्ण सहयोग रहेगा। साथ ही संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष मोहन सिंह द्वारा मण्डल आवासन आयुक्त से यह अपेक्षा की गई उनके कार्यकाल के दौरान मण्डल नवीन योजनाओं के साथ उतरोत्तर प्रगति की और अग्रसर होगा तथा मण्डल हितों के विपरीत कोई निर्णय अमल में नहीं लाये जा सकेगें। संघ प्रतिनिधि मण्डल में प्रान्तीय अध्यक्ष मोहन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द नाटाणी महासचिव रमेश चन्द शर्मा  खेल सचिव मधुर मलिक महिला सचिव नेहा चैधरी कार्यालय मंत्री सभाअध्यक्ष सुभाष यादव परामर्श सचिव विजय सिंह कोषाध्यक्ष महेश शर्मा समन्वय सचिव हिमांशु माथुर प्रचार सचिव जिनेश शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एवं जीवन मशरूम प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू, छात्रों के लिए बढ़ेंगे रोजगारोन्मुखी अवसर
    Next Article
    आबकारी आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, कार्य का समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment