Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, एकाग्र अध्ययन ही प्रगति का आधार: डॉ. आर.एस. बारेठ

    1 hour ago

    इग्नू का एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज आफ एजुकेशन के अध्ययन केंद्र 23198 पर अंबेडकर को लेकर व्याख्यान का आयोजन

    जयपुर। बनीपार्क स्थित एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के इग्नू अध्ययन केंद्र 23198 पर एक विशेष व्याख्यान हुआ. जिसका विषय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन और आधुनिक युग में शिक्षा की महत्ता पर गंभीर चर्चा था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के पूर्व कुलपति डॉ. आर.एस. बारेठ ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के मूल मंत्र दिए।

    पुस्तकों से दूरी और टेक्नोलॉजी पर निर्भरता चिंताजनक

    अपने संबोधन में आर.एस. बारेठ ने वर्तमान पीढ़ी की अध्ययन आदतों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी पुस्तकालयों और मौलिक अध्ययन से दूर होकर पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर निर्भर होता जा रहा है। बारेठ के अनुसार, "तकनीक से सूचनाएं तो प्राप्त की जा सकती हैं, लेकिन बौद्धिक विकास और ज्ञान की गहराई केवल पुस्तकों के गहन अध्ययन से ही संभव है।"

    उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि दिमाग केवल पढ़ने और सोचने से ही विकसित होता है। यदि विद्यार्थी लाइब्रेरी और स्वाध्याय से दूरी बनाएंगे, तो वे केवल सतही जानकारी तक सीमित रह जाएंगे।

    संविधान और अंबेडकर के जीवन से सीख

    डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बारेठ ने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और शिक्षा को ही अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सफलता के लिए कोई 'शॉर्टकट' नहीं होता; इसके लिए कठोर परिश्रम और धैर्य अनिवार्य है।

    कार्यक्रम में उपस्थित इग्नू रीजनल सेंटर की सीनियर रीजनल डायरेक्टर डॉ. ममता भाटिया ने भी निरंतर कौशल विकास को करियर के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में खुद को अपडेट रखना ही आगे बढ़ने का एकमात्र मार्ग है।इस दौरान इग्नू के असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ. राममूर्ति मीणा ने कहा कि अंबेडकर के जीवन से आप सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है क्योंकि डॉ आंबेडकर के जीवन में कई रहस्य छुपे हैं जिनसे की जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है 

    संस्थान की प्राचार्य प्रमिला दुबे ने सभी विद्वानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें अकादमिक सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने डॉ. बारेठ के सुझावों को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मिल का पत्थर बताया।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में इग्नू के डॉ. रामभजन कुमावत ने सभी आगंतुक अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय से जुड़े हुए शिक्षक और इग्नू के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    सफलता का मार्ग: इग्नू के विकल्पों का सही चुनाव और व्यवस्थित अध्ययन ही उन्नति की कुंजी
    Next Article
    शिक्षा और टेक्नोलॉजी के संगम पर केंद्रित कॉलेज का शोर सबमिट का हुआ आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment