Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अहिंसात्मक आन्दोलन क्या नहीं सूनती सरकार

    3 months ago

    अनूठा कलात्मक प्रदर्शन 

    कला शिक्षकों की सूनों सरकार...... 

    17 वर्ष से अहिंसात्मक अनूठे कलात्मक प्रर्दशनों से करते आ रहें मांग 

    इस बार 60 मीटर कैनवास बेनर पर बनाये चित्र संगीत के वादयन्त्रो से गाये गीत

     अररर...मुख्यमंत्री भजन लाल कला शिक्षकों को नौकरी लगा दो जी .... म्हाने करी ली एम.ए. पास ... 

    कथक और लोकनृत्य के साथ जोरदार कलात्मक प्रर्दशन

     

    मुख्यमंत्री के नाम मुख्यमंत्री निवास पर दिया ज्ञापन! 

     

    मांगे जल्द पुरी नही हुई तो मन्त्रियों के आवास के बाहर ऐसे ही चित्रों और संगीत वाद्ययंत्रों से कलात्मक प्रर्दशन करेगें

     

    आज शुक्रवार को प्रदेश से आये बेरोजगार डिग्रीधारी कला शिक्षक अभ्यर्थियों ने 22 गोदाम धरना स्थल पर 

      चित्रकला, संगीत, मूर्तिकला, एप्लाइड डिग्री कर चुके और डिग्री कर रहें कलाकारों ने अपना अनूठा शान्तिपूर्वक कलात्मक धरना प्रदर्शन किया इस बार बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यर्थियों ने 60 मीटर के कैनवास पर चित्र उकेरे लाईव पेन्टिग, मूर्तिकला का प्रर्दशन 

    और संगीत वादयन्त्रो का प्रर्दशन कर गीत गाये.. कला शिक्षा में फर्जीवाड़ा बन्द करो....... कला शिक्षकों भर्ती करो.. 

     

    अहिंसात्मक आन्दोलन क्या नहीं सूनती सरकार 

     

    बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यर्थी पिछले 17 वर्ष से हर बार अनूठे अहिंसात्मक तरिके से धरना प्रदर्शन करते आ रहे बेरोजगार कला शिक्षक

    कभी 20 फुट कला शिक्षा पुस्तक , 50 फुट ब्रंश, कभी पिंजरा, नृत्य, कैनवास पेन्टिंग, मूर्ति, अबकी बार 60 मीटर कैनवास पर पेन्टिंग बनाकर अपनी आवाज़ को बुलन्द किया... 

     

     

    केन्द्र सरकार द्वारा कला शिक्षा के शिक्षण प्रोत्साहन के लिए शिक्षा विभाग राज्य सरकार भेजा गया बजट विवरण 

     

    1. आर्ट एण्ड क्राफ्ट रूम - 41876.54 लाख बजट खर्च 

    2. कला उत्सव - 1 करोड़ 13 लाख बजट खर्च 

    3. कला किट सामग्री - 19.70 करोड़ ( वर्ष 2021-22) 

     

     

    यह मुख्य मांगे

     

    बिन्दु 1. राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक अनिवार्य कला शिक्षा (चित्रकला व संगीत) विषय के बिना शिक्षण, पुस्तक, बिना सैद्धांतिक व प्रायोगिक उत्तर पुस्तिकाओं और बिना कला शिक्षकों के लाखों बच्चों के किये जा रहे फर्जी मूल्यांकन,ग्रेड पर तत्काल रोक लगाने हेतु ! 

     

    बिन्दु 2.माननीय हाईकोर्ट राजस्थान शाखा जयपुर द्वारा पारित निर्णय आदेश डी.बी. जनहित याचिका याचिका संख्या 20406/2024 विमल शर्मा बनाम सरकार व अन्य एवं कनेक्टेड डी.बी.सिविल अवमानना याचिका क्रमांक 1010/2024 विमल शर्मा बनाम सरकार व अन्य दिनांक 3/12/2024 आदेश की अनुपालना सुनिश्चित कर तत्काल 

    कला शिक्षकों के पद सृजन और भर्ती कार्ययोजना तैयार कर 

    राजकीय विद्यालयों में नामांकित लाखों विधार्थियों के लिए 

    अनिवार्य कला शिक्षा (चित्रकला व संगीत) विषय का तत्काल शिक्षण शुरू करने हेतु।

     

    बिन्दु 3. बजट में राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक अनिवार्य कला शिक्षा चित्रकला व संगीत विषय के शिक्षण हेतु पृथक से कला शिक्षकों के द्वितीय व तृतीय श्रेणी के पद सृजित कर नियमित भर्ती शुरू करने प्रावधान कर भर्ती शुरू करने हेतु! 

     

    4. कक्षा 9,10 की अनिवार्य कला शिक्षा ( चित्रकला व संगीत) पुस्तक "कला कुन्ज" को नि:शुल्क वितरण सूची में सम्मलित कर राजकीय विद्यालय में हर वर्ष नामांकित विधार्थियो की संख्या के आधार पर पुस्तक मुद्रण व वितरण सुनिश्चितता करने हेतु ! 

     

    5. केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गये करोड़ों के बजट से बने राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में तैयार 5 हजार 

    आर्ट एण्ड क्राफ्ट रूमों में विधार्थियो के लिए कला शिक्षा विषय का शिक्षण शुरू करने की सुनिश्चितता करने हेतु ! 

     

    6, राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9,10 की अनिवार्य कला शिक्षा विषय की वर्ष 2007-2008 से पूर्व की भांति समान परीक्षा योजना में सम्मिलित कर परीक्षा कराने की सुनिश्चितता हेतु! 

     

    7. राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक में अनिवार्य कला शिक्षा की एनसीईआरटी पुस्तकों को लागू कर मुद्रण व नि:शुल्क वितरण करने की सुनिश्चितता हेतु

     

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran–U.S. Nuclear Talks Enter Critical Phase as Diplomatic Tensions Rise
    Next Article
    भ्रष्टाचार जैसे संवेदनशील विषय पर न्यायपालिका की सक्रियता सराहनीय, अब एक समान पाठ्यक्रम पर भी हो संज्ञान — संयुक्त अभिभावक संघ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment