Language Settings

अरविंद कुमार शर्मा संभालेंगे अतिरिक्त कुलसचिव का दायित्व

7 months ago

507

0

राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अरविंद कुमार शर्मा को अतिरिक्त कुलसचिव का कार्यभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के पद पर कार्यरत हैं।

 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार शर्मा यह दायित्व तत्काल प्रभाव से ग्रहण करेंगे। यह व्यवस्था एक वर्ष अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

 

उल्लेखनीय है कि अरविंद कुमार शर्मा को विश्वविद्यालय प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण अनुभागों—शोध, योजना-परियोजना, संस्थापन, सामान्य प्रशासन तथा लेखा-वित्त—में कार्य करने का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनके इस बहुआयामी अनुभव से विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और अधिक दक्षता, पारदर्शिता एवं गतिशीलता आने की अपेक्षा की जा रही है।

Click here to Read More
Previous Article
राजस्थान में विज्ञान और नवाचार का नया युग: राज्य स्तरीय नीति और रिसर्च हब्स पर बनी सहमति
Next Article
मेरीटोरियस विद्यार्थियों का सम्मान हुआ

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment