Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मेरीटोरियस विद्यार्थियों का सम्मान हुआ

    3 hours ago

    एकता नगर, धावास, हीरापुरा, अजमेर रोड, जयपुर स्थित डी.एन. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 56 के पार्षद राधेश्याम बोहरा तथा वार्ड नंबर 58 के पार्षद इंद्रप्रकाश धाभाई उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक बी.पी. गुर्जर एवं संतोष देवी गुर्जर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम में सर्वप्रथम 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि, मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं टीचर्स का भी साफा तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

    दसवीं बोर्ड परीक्षा में विशाल शर्मा ने 97 प्रतिशत, मानसी पटेल ने 96 प्रतिशत, लकी बावरी ने 95 प्रतिशत, शौर्य सैनी ने 92 प्रतिशत, करण जांगिड़ ने 91 प्रतिशत, जय नागर ने 90 प्रतिशत तथा यशिका नारोलिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।

    इसी प्रकार 12वीं विज्ञान वर्ग में ऋषित कुमावत ने 96 प्रतिशत, नचिता मीणा ने 91 प्रतिशत तथा ऋषभ कुमावत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 12वीं कला वर्ग में अंजली शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अरविंद कुमार शर्मा संभालेंगे अतिरिक्त कुलसचिव का दायित्व
    Next Article
    शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जमाया रंग

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment