Language Settings

शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जमाया रंग

7 months ago

565

0

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में युवा महोत्सव कस्तूरी 2026 के दूसरे दिन की शुरुआत अंतर महाविद्यालय क्विज़ से हुई। इस प्रतियोगिता में अनेक महाविद्यालयों से प्रतिभागियों ने समसामयिक प्रश्नोत्तरी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपने ज्ञान को दर्शाया। क्विज़ में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज से ध्रुव शर्मा एवं युविका स्वामी की टीम प्रथम स्थान पर रही। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में कानोड़िया कॉलेज से प्रतिभा शर्मा ने प्रथम, यूनिवर्सिटी फाइव ईयर लॉ कॉलेज से सौम्या ने द्वितीय और विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी से अनुज सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रकृति पर आधारित फेस पेंटिंग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। ’यादों के झरोखे से’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में कानोड़िया महिला महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैम (जस्ट ए मिनट) प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिये गये विषय पर एक मिनट में विचार प्रकट कर अपनी प्रतिभा दिखाई, इसमें जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से दिव्या तेवतिया प्रथम, राजस्थान कॉलेज से अक्षय शर्मा द्वितीय एवं एस.एस.जैन सुबोध कॉलेज से मोनिका सोमानी व कानोड़िया कॉलेज से नंदिता मंगतानी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

‘रसरंग-फोक ऑफ इंडिया’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। प्रतिभागियों ने राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी नृत्य शैलियों में प्रस्तुति दी। इसमें कानोड़िया महिला महाविद्यालय की टीम प्रथम व महाराजा कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 

अंतः महाविद्यालय बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में शैली मिश्रा ने प्रथम, निमिषा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हेयर डू में श्रेया शर्मा एवं मनस्वी जैन प्रथम, ललिता कोठारी एवं वैदेही शुक्ला द्वितीय स्थान पर रही। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल, उप-प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन, डॉ. मनीषा माथुर एवं डॉ. रंजना अग्रवाल के साथ महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ इस आयोजन में उपस्थित रहीं।

 

कल 10 अप्रैल को अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता, डिज़ाइन मेनिया, स्नैक अटैक, मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं के साथ कस्तूरी युवा महोत्सव का समापन होगा। 

 

Click here to Read More
Previous Article
मेरीटोरियस विद्यार्थियों का सम्मान हुआ
Next Article
पी.टी.ई.टी.-2026 को लेकर बड़ा फैसला: स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी काउंसिलिंग के लिए पात्र

Related धर्म और अध्यात्म Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment