Language Settings

बालिका विद्यालय में बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

7 months ago

603

0

जयपुर! प्रदेश के सभी बालिका विद्यालय / छात्रावासों में बाहरी व्यक्तियों को सक्षम स्तर की अनुमति के बिना प्रवेश नहीं देने के निर्देश शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार ने जारी किए हैं! 

 शिक्षा विभाग के वरिष्ठ शासन उप सचिव ओ पी वर्मा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी बालिका विद्यालय/ छात्रावासों में बाहरी व्यक्तियों को सक्षम स्तर की अनुमति के बिना अब प्रवेश नहीं दिया जाएगा! इस संबंध में निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने पत्र जारी कर समस्त संभागीय संयुक्त निदेशकों को निर्देशित किया है! 

 विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब बालिका स्कूलों एवं छात्रावास में किसी से मिलने आने वालों को बालिका के अभिभावकों की लिखित अनुमति दिखानी होगी! बिना अभिभावकों की अनुमति के किसी भी व्यक्ति को किसी भी बालिका से मिलने नहीं दिया जाएगा! ना ही विद्यालय परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा!

 प्रदेश के सभी केजीबी एवं अन्य बालिका विद्यालय तथा बालिका छात्रावास में सक्षम स्तर यथा प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापिका /अधीक्षक की लिखित अनुमति के बिना किसी भी अधिकृत बाहरी व्यक्ति को विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएग! 

 बालिका विद्यालयों /छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान महिला अधिकारी कार्मिक की उपस्थिति भी अनिवार्य की जाएगी! 

निरिक्षणकर्ता बालिका विद्यालय / छात्रावास में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे! 

विभाग ने यह समस्त निर्देश बालिका विद्यालयों एवं बालिका छात्रावास में अध्यनरत बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था, निर्बाध शिक्षण और संस्थागत अनुशासन के मध्य नजर रखते हुए प्रदान किए हैं!

Click here to Read More
Previous Article
8th Pay कमीशन की फाइनल ड्राफ्ट मीटिंग , 10 बड़ी मांगे दिया ज्ञापन, देखें Letter | Yugcharan
Next Article
Heathrow Sees Rise in Transit Traffic as West Asia Tensions Disrupt Global Routes

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment