Language Settings

स्वतन्त्रता सेनानी रामचन्द्र नन्दवाना स्मृति राष्ट्रीय सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

2 hours ago

6

0

जयपुर। साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामचन्द्र नन्दवाना की स्मृति में दिए जाने वाले राष्ट्रीय सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। सम्मान के संयोजक मण्डल के अध्यक्ष डॉ दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान में स्वतंत्रता आंदोलन, प्राच्य विद्या और भारतीय साहित्य, गांधी अध्ययन, दलित चिंतन या भारतीय मध्यकालीन साहित्य से सम्बंधित किसी एक कृति को चुना जाएगा। सम्मान के लिए तीन निर्णायकों की एक समिति बनाई गई है जो प्राप्त प्रस्तावों पर विचार कर किसी एक कृति का चुनाव करेगी। सम्मान में ग्यारह हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट किये जाते हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया कि वर्ष 2025 और 2026 के लिए आमंत्रित प्रविष्टियों में 2026 के सम्मान के लिए 1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2025 के मध्य प्रकाशित पुस्तकों और 2025 के सम्मान के लिए 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2024 के मध्य प्रकाशित पुस्तकों पर विचार किया जाएगा। 

डॉ अग्रवाल ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन निवासी रामचन्द्र नन्दवाना ने स्वतंत्रता संग्राम तथा इसके बाद गांधीवादी आन्दोलनों में आजीवन सक्रिय रहे। वे गांधी जी की संस्थाओं हरिजन सेवक संघ और चरखा संघ से जुड़े रहे तथा चित्तौड़गढ़ के गाड़ी लौहार सेवा समिति से भी उनका जुड़ाव रहा। जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों में सक्रिय रहे नन्दवाना वियोगी हरि, ठक्कर बापा और माणिक्यलाल वर्मा के निकट सहयोगी थे। वर्ष 2019 में रामचन्द्र नन्दवाना के जन्म शताब्दी वर्ष से सम्मान प्रारम्भ किया गया है। अब तक यह सम्मान प्रो माधव हाड़ा, सुधीर विद्यार्थी, प्रो बजरंग बिहारी तिवारी, सोपान जोशी, प्रो अवधेश प्रधान और प्रताप गोपेंद्र को दिया जा चुका है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय में हिन्दी के शिक्षक डॉ विशाल विक्रम सिंह को ’स्वतन्त्रता सेनानी रामचन्द्र नन्दवाना स्मृति राष्ट्रीय सम्मान’ का संयोजक बनाया गया है, वे इस सम्मान से सम्बंधित समस्त कार्यवाही का संयोजन करेंगे। सम्मान के लिए प्रविष्टियाँ डॉ सिंह को 31 दिसंबर 2026 तक उनके पते ( डॉ. विशाल विक्रम सिंह, एल 08 बी, राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर, जयपुर - 302004, मो. +91-9461672755 ) पर भिजवाई जा सकेगी। सम्मान संयोजक मण्डल में डॉ दुर्गाप्रसाद अग्रवाल (जयपुर), प्रो माधव हाड़ा (उदयपुर), आशीष त्रिपाठी (वाराणसी), डॉ रेणु व्यास (चित्तौड़गढ़-जयपुर), प्रो पल्लव (दिल्ली) सदस्य हैं। 

 

 

Click here to Read More
Previous Article
अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “नारी शक्तिः आर्थिक गुणक के रूप में” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी 14 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment