Language Settings

हार नहीं, विकल्प चुनें! दीपशिखा कॉलेज में उत्कर्ष कोचिंग का प्रेरणादायक सत्र

3 hours ago

7

0

जयपुर। आज दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में उत्कर्ष कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें करियर निर्माण, जीवन में सफलता प्राप्त करने तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि यदि जीवन में प्लान A सफल नहीं होता है, तो निराश होने के बजाय प्लान B के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने तनाव एवं अवसाद जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं उचित मार्गदर्शन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान (GK) एवं सामान्य विज्ञान (GS) की परीक्षा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार बी.ए. एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी शैलेन्द्र, द्वितीय पुरस्कार बी.एससी.-बी.एड. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अजय मीणा तथा तृतीय पुरस्कार बी.एससी.-बी.एड. तृतीय वर्ष के विद्यार्थी राज चौधरी को प्रदान किया गया।

 

दीपशिखा कला संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा ने अपने संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं जीवन में सफलता के लिए हार्दिक

शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनिला शर्मा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच रखने, असफलताओं से सीखने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में एमबीए विभागाध्यक्ष मनोहर शेखावत जी तथा विभिन्न विषयों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय महाविद्यालय के फैकल्टी मेंबर्स द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में करियर के प्रति जागरूकता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

 

Click here to Read More
Previous Article
संविधान दिवस पर न्यायिक व्यवस्था से रूबरू हुए विधि विद्यार्थी, राजस्थान उच्च न्यायालय का किया शैक्षणिक भ्रमण
Next Article
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय की छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment