Language Settings

संविधान दिवस पर न्यायिक व्यवस्था से रूबरू हुए विधि विद्यार्थी, राजस्थान उच्च न्यायालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

3 hours ago

8

0

जयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल ऑफ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर द्वारा विधि संकाय के 22 विद्यार्थियों के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यायिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना एवं सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था।

 

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि जैन एवं प्रो-चांसलर डॉ. अंशु सुराणा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए इस प्रकार की गतिविधियों को विधिक शिक्षा एवं व्यावसायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उच्च न्यायालय के कोर्ट नंबर 3, 4 एवं 12 में न्यायिक कार्यवाही का अवलोकन किया। साथ ही पुरानी हाई कोर्ट बिल्डिंग, बार एसोसिएशन, हाई कोर्ट संग्रहालय एवं ई-लाइब्रेरी का भ्रमण किया। संग्रहालय में विद्यार्थियों ने संविधान की मूल प्रति के सीमित संस्करण, ऐतिहासिक दस्तावेजों, न्यायिक मुहरों एवं संविधान सभा से संबंधित चित्रों का अवलोकन कर न्यायिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की।

 

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल जी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें विधिक करियर में अनुशासन, निरंतर अध्ययन एवं समर्पण का महत्व समझाया तथा न्यायिक सेवा, अधिवक्ता व्यवसाय एवं कॉर्पोरेट लॉ जैसे क्षेत्रों में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस भ्रमण का समन्वय डॉ. ज्योति चौहान ने किया। उनके साथ डॉ. कुलदीप शर्मा, राजनारायण शर्मा एवं पूजा शर्मा उपस्थित रहे।

 

यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें न्यायिक प्रक्रिया, संवैधानिक मूल्यों, विधिक शोध एवं न्यायालयीन कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई। स्कूल ऑफ लॉ भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं व्यावसायिक विकास हेतु ऐसी शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Click here to Read More
Previous Article
डॉ कमर अब्बास की पुस्तक का भव्य विमोचन
Next Article
हार नहीं, विकल्प चुनें! दीपशिखा कॉलेज में उत्कर्ष कोचिंग का प्रेरणादायक सत्र

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment