Language Settings

डॉ कमर अब्बास की पुस्तक का भव्य विमोचन

3 hours ago

9

0

अजमेर। पुस्तकालय विज्ञान और आधुनिक तकनीक के बदलते परिदृश्य पर आधारित डॉ. कमर अब्बास की नवीन पुस्तक ‘Library Science in the Age of Artificial Intelligence’ का भव्य विमोचन किया गया। यह विमोचन समारोह अजमेर स्थित आर्यन कॉलेज में आयोजित साहित्यिक उत्सव ‘शब्दोत्सव’ के दौरान संपन्न हुआ।

 

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुस्तक का विमोचन करते हुए लेखक डॉ. कमर अब्बास (उप पुस्तकालयाध्यक्ष, जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर) को इस महत्वपूर्ण कृति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

इस पुस्तक में वर्तमान डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और उसके अनुरूप पुस्तकालय विज्ञान के बदलते स्वरूप, चुनौतियों एवं संभावनाओं को विस्तार से समाहित किया गया है।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ओम प्रकाश वैष्णव (पुस्तकालयाध्यक्ष, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, अजमेर) उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर्यन स्कूल की डायरेक्टर डॉ. निशा शेखावत, आर्यन कॉलेज के डायरेक्टर अमरपाल सिंह शेखावत, प्राचार्य डॉ. रेणुका तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती संजू रानी गहलोत तथा कुलदीप सिंह गहलोत ने भी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

 

 

Click here to Read More
Previous Article
बिहार सरकार जीविका utube चैनल पर प्रसारित हो रहा जयपुर में निर्मित वीडियो पानी और आगएक अनूठा संगम
Next Article
संविधान दिवस पर न्यायिक व्यवस्था से रूबरू हुए विधि विद्यार्थी, राजस्थान उच्च न्यायालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment